Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खरड़ अनाज मंडी में नहीं हो रही धान की लिफ्टिंग, भाजपा ने डीसी मोहाली को दिया ज्ञापन

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 23 Oct 2023

Last updated on: Oct 23, 2023, 00:00 IST

खरड़ अनाज मंडी में किसानों द्वारा धान लाया जा रहा है। लेकिन अब तक यहां से केवल 20 फीसदी धान की ही लिफ्टिंग हो पाई है। जबकि किसानों द्वारा अपने बच्चों की तरह पाली हुई फसल मंडी में ही पड़ी हुई है। जो कि बरसात तथा तूफान आने पर खराब होे रही है। इसको लेकर सोमवार को जिला भजपा के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की तरफ से खरड़ अनाज मंडी में पहुंच कर यहां पर प्रबंधों का जायजा लिया गया। 

उसके बाद डीसी मोहाली आशिका जैन से मुलाकात कर उन्हें किसानों की धान की जल्द से जल्द लिफ्टिंग करवाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, को-केशियर सुखविंदर सिंह गोल्डी, जिला महासचिव जगदीप औजला, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष पवन मनोचा, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुड्‌डू तथा मनिंदर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बरसात में खराब हो रही किसानों की फसल

भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कहा कि किसान द्वारा अपनी फसल को अपने बच्चों की तरह पाला जाता है। दिन-रात किसान मिट्‌टी के साथ मिट्‌टी होता है तो जाकर वो धरती में अन्न पैदा करता है। लेकिन सरकारों की लापरवाही के चलते उस किसान की सारी मेहनत लंबे समय तक मंडियों में पड़ी रहती है। बरसात के दिनों में फसल खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि डीसी मोहाली के माध्यम से पंजाब सरकार से मांग की गई है कि जल्द से जल्द खरड़ अनाज मंडी में आई हुई सारी धान की लिफ्टिंग करवाई जाए और किसानों को उसकी अदायगी भी साथ के साथ की जाए।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD