Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कल्याण ज्वेलर्स की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ ने चंडीगढ़ में इसके तीसरे शोरूम का किया उद्घाटन

यहां विश्व स्तरीय माहौल में ग्राहकों को मिलेगा शानदार खरीदारी अनुभव

Commercial, Katrina Kaif, Bollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Heroine, Kalyan Jewellers, Global Brand Ambassador, Ramesh Kalyanaraman, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 18 Oct 2023

Last updated on: Oct 18, 2023, 00:00 IST

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और शहर थम सा गया। कंपनी ने चंडीगढ़ में अपने तीसरे शोरूम का उद्घाटन किया है, जो उपभोक्ताओं को अपनी तरह का अनोखा अनुभव प्रदान करेगा। कल्याण ज्वेलर्स की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ ने इस मौके पर कहा, “मैं पिछले आधे दशक से कल्याण ज्वेलर्स के साथ जुड़ी हूं औरइस महत्वपूर्ण विकास गाथा का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है। ऐसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहक केंद्रित मूल्यों पर निर्मित है। कल्याण ज्वेलर्स भारत के आभूषण उद्योग में क्रांति लाने में सबसे आगे रहा है। 

मेरा मानना है कि ब्रांड की सफलता का मूल है 'विश्वास ही सब कुछ है' (ट्रस्ट इज़ एवरीथिंग) के मूल सिद्धांत के प्रति पूर्ण समर्पण। कंपनी, विकास के अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है औरमुझे विश्वास है कि ग्राहक ब्रांड को अपना प्यार और समर्थन देना जारी रखेंगे।'' कल्याण ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक, श्री टी एस कल्याणरमन ने नए शोरूम पर अपनी टिप्पणी में कहा, “अपनी तीन दशक लंबी यात्रा में, हमने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और एक समग्र पारितंत्र के निर्माण के माध्यम से ग्राहकों के खरीदारी के अनुभव में क्रांति ला दी है। 

हमने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में इस अत्याधुनिक शोरूम का अनावरण किया है और हमारा लक्ष्य है, ब्रांड की उपस्थिति बढ़ाना और शहर में ग्राहकों के लिए इसे और अधिक सुलभ बनाना। इस क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में हमारी निरंतर उपस्थिति, इस बाजार और ग्राहकों के प्रति हमारे समर्पण का प्रमाण है। लॉन्च ऑफर के अंग के रूप में, कल्याण ज्वेलर्स, ग्राहकों को हर 50,000* रुपये पर 1 ग्राम सोने का सिक्का मुफ्त देने की पेशकश कर रही है। यह ऑफर न्यूनतम 1 लाख रुपये की खरीदारी पर लागू होगा। 

कल्याण ज्वेलर्स में खुदरा बिक्री वाले सभी आभूषण, बीआईएस हॉलमार्क वाले होते हैं और कई शुद्धता परीक्षणों से गुजरते हैं। संरक्षकों (ग्राहकों) को कल्याण ज्वेलर्स का 4-स्तरीय आश्वासन प्रमाणपत्र भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त आजीवन रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देगा। यह प्रमाणन, अपने वफादार ग्राहकों को बेहतरीन पेशकश करने के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता का अंग है। 

कल्याण ज्वेलर्स के इस नए शोरूम में, पूरे भारत से एकत्रित डिज़ाईन के आधार पर तैयार की गई दुल्हन के आभूषण की श्रृंखला-मुहूर्त उपलब्ध होगी। इसमें कल्याण के लोकप्रिय घरेलू ब्रांड जैसे तेजस्वी (पोल्की आभूषण), मुधरा (हाथ से बने प्राचीन डिज़ाईन के आभूषण), नीमा (मंदिर आभूषण), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर-जैसे डायमंड आभूषण), अनोखी (अनकट डायमंड), अपूर्व (विशेष अवसरों के लिए हीरे), अंतरा (शादी के हीरे), हेरा (रोज़मर्रा पहनने वाले हीरे), रंग (कीमती पत्थरों के आभूषण), और हाल ही में लॉन्च की गई लीला (रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण) के विशेष खंड भी शामिल हैं। 

 

Tags: Commercial , Katrina Kaif , Bollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Heroine , Kalyan Jewellers , Global Brand Ambassador , Ramesh Kalyanaraman , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD