Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लुब्रिज़ोल कॉर्पोरेशन ने पुणे में नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शुरू किया

Commercial, Lubrizol, Lubrizol Corporation, Global Capability Center Lubrizol, JT Jones, Lubrizol Corporation Pune, Pune
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 12 Apr 2024

Last updated on: Apr 12, 2024, 00:00 IST

स्पेशलिटी केमिकल्स में अग्रणी, लुब्रीज़ोल ने कई मार्केट और इंडस्ट्री में क्षेत्रीय और वैश्विक सफलता हासिल करने के लिए और लोकल टैलेंट का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए, एक रणनीतिक केंद्र के रूप में पुणे में एक नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) शुरू किया है। एम्बेसी टेक जोन, हिंजेवाड़ी, पुणे में स्थित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर लुब्रीज़ोल के नई सुविधा का हिस्सा है। 

जीसीसी कैम्पस लीड गोल्ड प्रमाणित है और एक सुरक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्यस्थल को सक्षम बनाने के लिए उपयुक्त है। एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए और एर्गोनोमिक वर्कस्पेस के अलावा, 42,000 वर्ग फुट की सुविधा में वेलनेस रूम, एक मनोरंजक क्षेत्र, एक प्रशिक्षण क्षेत्र और प्राकृतिक रोशनी वाले हडल रूम शामिल हैं। 

ग्राहक अनुभव केंद्र लुब्रिज़ोल के विज्ञान बारे में जानकारी देता है। इंजीनियरिंग, सप्लाय चेन, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, प्रोक्योरमेंट, लीगल आणि ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में काम करने वाले 200 से अधिक क्षेत्रीय कर्मचारियों को अगले वर्ष जीसीसी में नौकरी मिलने की उम्मीद है। जेटी जोन्स, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हाई ग्रोथ रीजन ने कहा, "भारत निस्संदेह हमारे सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में से एक है और क्षेत्रीय और वैश्विक ग्राहकों के लिए सफलता और नवाचार प्राप्त करने के लिए आवश्यक टैलेंट का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।"

भावना बिंद्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर - भारत, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका, लुब्रिज़ोल ने कहा, "जीसीसी हमारी वैश्विक टीम का एक एकीकृत विस्तार है। यह व्यावसायिक प्रक्रिया और डिजिटल क्षमताएं उपलब्ध करने वाले एक क्षेत्रीय और वैश्विक केंद्र के रूप में कार्य करता है जो लुब्रिज़ोल को जटिल समस्याओं को हल करने और बेहतर व्यावसायिक परिणाम खोजने में मदद करेगा। आज हमारे लिए एक खुशी का दिन है क्योंकि हम भविष्य की कई अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

अभिषेक जैन, इंडिया जीसीसी लीडर, लुब्रिज़ोल ने कहा, “पुणे में जीसीसी का उद्घाटन हमारी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमें अपनी तकनीकी क्षमताओं और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए वर्ल्ड-क्लास टैलेंट तक पहुंचने और विकसित करने में सक्षम बनाता है। इससे हम भारत और दुनिया भर में अपने ग्राहकों को और भी अधिक नवीन तरीकों से सेवा देने में सक्षम होंगे।''

 

Tags: Commercial , Lubrizol , Lubrizol Corporation , Global Capability Center Lubrizol , JT Jones , Lubrizol Corporation Pune , Pune

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD