Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने को ई-कचरा निष्पादन जरूरी: डीसी डा निपुण जिंदल

ई-कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Oct 2023

Last updated on: Oct 16, 2023, 00:00 IST

ई-कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार को डीसी कार्यालय परिसर से ई-कचरा संग्रहण सप्ताह के तहत ई-कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत दी। उक्त वाहन के माध्यम से सोमवार को धर्मशाला तथा कांगड़ा में ई-कचरा एकत्रित किया गया इसके साथ ही 17 अक्तूबर को नगरोटा तथा पालमपुर में एसडीएम कार्यालय परिसर में, 18 अक्तूबर को देहरा तथा ज्वालाजी एसडीएम कार्यालय परिसर में उक्त वाहन के माध्यम से ई-कचरा एकत्रित किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक समय में हर घर में एक वाशिंग मशीन, टेलीविजन, कूलर, हीटर, एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, आई-पैड, टेलीविजन, सेल फोन हैं। तकनीक में परिवर्तन के कारण जब ये घरेलू उपकरण उपयोग में नहीं आते और फेंक दिए जाते हैं तो इन्हें ई- कचरा की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने कहा कि आईटी उद्योग में तेजी से उछाल के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग में वृद्धि हुई है। मोबाइल फोन तेज गति से आउट-ऑफ-फैशन और अनावश्यक हो जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें त्याग दिया जाता है। इससे बड़ी मात्रा में जहरीले ई-कचरे का उत्पादन होता है।

उन्होंने कहा कि ई-कचरे में प्लास्टिक और कांच के अलावा कैडमियम, लेड, मरकरी, पॉली-क्लोरीनयुक्त बाइफिनाइल्स जैसे खतरनाक रसायनों का मिश्रण है। ये हानिकारक रसायन लैंडफिल से मिट्टी में प्रवेश करते हैं और जल निकायों को दूषित करते हैं। ई-कचरा जलाए जाने पर हवा में जहरीली गैसों को छोड़ता है और वायु प्रदुषण को बढाता है। 

उपायुक्त ने कहा कि ई-कचरे के सही निष्पादन के लिए ई-कचरा वाहन के माध्यम से संग्रहण किया जा रहा है तथा इसे सुचारू रूप से रिसाईकल किया जाएगा ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि ई-कचरा को ई-कचरा वाहनों में प्रदान करने में अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें।

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD