Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दसूहा के गांव तिहाड़ा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने आलीशान स्पोर्ट्स पार्क किया लोक अर्पित

13 लाख की लागत से बना खेल का मैदान, पार्क और जिम हर वर्ग के लिए वरदान साबित होगा

Karambir Singh Ghuman, Dasuya, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा/होशियारपुर , 13 Oct 2023

Last updated on: Oct 13, 2023, 00:00 IST

दसूहा के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने हलके के गांव तिहाड़ा में एक आलीशान खेल पार्क और जिम लोगों को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 13 लाख रुपये की लागत से तैयार इस स्पोर्ट्स पार्क में वॉलीबॉल ग्राउंड के अलावा युवाओं के लिए टहलने के लिए पार्क और अत्याधुनिक जिम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के सभी वर्गों के लिए सर्वोत्तम स्थान बनेगा, जहां लोग अपने बहुमूल्य समय का सदुपयोग कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि दसूहा विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरा ऐसा पार्क है और आने वाले दिनों में और भी पार्क तैयार किए जा रहे हैं, जो जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्क मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब को रंगला बनाने के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इनसे जहां पंजाब के लोग स्वस्थ रहेंगे, वहीं युवा भी नशे से दूर रहकर खुशहाल और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देंगे। सभी ग्रामीणों ने क्षेत्र के लोगों को यह बेहतरीन तोहफा देने के लिए पंजाब सरकार और विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर बी. डी. पी. ओ धनवंत सिंह रंधावा, सरपंच सतविंदर कौर, दविंदर सिंह ढिल्लों, जगजीत सिंह पंच, बलजीत सिंह पंच, नंबरदार लश्कर सिंह, दया सिंह, परगट सिंह, संदीप ढिल्लों, जरनैल सिंह सेक्रेटरी, मोहनलाल, अमृतपाल सिंह, सतपाल सिंह घुन, गुरप्रीत सिंह कल्लोवाल , भूपिंदर सिंह भिंडा, गुरप्रीत सिंह हीराहर, बलतेज सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Karambir Singh Ghuman , Dasuya , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD