Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

सुशासन सूचकांक में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा जिला कांगड़ा

‘गुड गवर्नेंस’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा, मिले 50 लाख

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Oct 2023

Last updated on: Oct 10, 2023, 00:00 IST

जिला कांगड़ा ने लगातार दूसरी बार सुशासन सूचकांक में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर राज्य में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराया है। राजधानी शिमला में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने ‘गुड गवर्नेंस’ के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार मिलने पर जिले को 50 लाख रुपये भी पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुए हैं। लगातार दूसरे वर्ष सुशासन सूचकांक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिलाधीश कांगड़ा के नेतृत्व में पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा में विभागों के बेहतर आपसी समन्वय के चलते गवर्नेंस सुगम और सरल हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में जनता की सुविधा और सरकार के उद्देश्यों की पूर्ती के लिए तन्मयता और निष्ठा से कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को इस पुरस्कार का श्रेय जाता है। उन्होंने भविषय में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए जिलें में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से एक्यभाव के साथ निरंतर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

इन बिंदुओं पर हुआ मुल्यांकन

उल्लेखनीय है कि जिला सुशासन सूचकांक (डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स) शासन की गुणवत्ता के आकलन का एक उपक्रम है। इसकी रिपोर्ट सभी जिलों के आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है और इसमें सभी जिलों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिन्दुओं और 76 संकेतकों पर डाटा एकत्र किया जाता है। उपायुक्त ने बताया कि इसमें बुनियादी ढांचा, पारदर्शिता, जवाबदेही, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था जैसे कईं पैरामीटर शामिल होते हैं।

सुदृढ़ होगी कार्यप्रणाली

डीसी ने कहा कि भले ही जिला कांगड़ा ने सुशासन सूचकांक में लगातार दूसरी बार पहला स्थान प्राप्त किया है लेकिन हर कार्य मे सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। उन्होंने बताया कि शासन की गुणवत्ता का आकलन करने में यह सूचकांक मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में भी जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक में प्रथम आने पर प्रशासन को 50 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये धनराशि जिले में सभी विभागों की कार्य निष्पादन क्षमता के विकास पर खर्ची जाएगी।

कई उपलब्धियां की हासिल

गौरतलब है कि जिला कांगड़ा ने पिछले कुछ समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। सुशासन सूचकांक में दो वर्षों से लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ-साथ जिले की झोली में और भी महत्वपूर्ण पुरस्कार आए हैं। हिमाचल विधानसभा निर्वाचन 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव पहल के लिए जिला कांगड़ा को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। चुनावी व्यय की निगरानी के डिजिटलीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई ई-कैच एप्लिकेशन के लिए जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल को भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त पिछले कुछ वर्षों में अनेक प्रतिष्ठित आयोजनों की सुव्यवस्थित मेजबानी करने में भी जिला कांगड़ा सफल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला में जी20 की बैठकें, देशभर के पर्यटन मंत्रीयों का सम्मेलन, मुख्य सचिवों की बैठक सरीखे कईं महत्वपूर्ण इवेंट जिला कांगड़ा में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि गुड गवर्नेंस के साथ-साथ जिला कांगड़ा पर्यटन, इवेंट्स आयोजन और नवाचार के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD