Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मीत हेयर ने एशियन गेमज़ मैडलिस्ट सिफ़्त सम्रा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस का किया स्वागत और सम्मान

मुख्यमंत्री की तरफ़ से सिफ़्त सम्रा को बधाई देने खेल मंत्री विशेष तौर पर पहुँचे फरीदकोट , खेल मंत्री ने पटियाला पहुँचने पर तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस का किया सम्मान

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sports News, Asian Games at Hangzhou, Asian Games, Hangzhou, Tejinderpal Toor, Harmilan Bains, Sift Samra, Sift Kaur Samra, Madhuri Amandeep Singh, Gurdit Singh Sekhon, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 07 Oct 2023

Last updated on: Oct 07, 2023, 00:00 IST

हांगज़ू एशियन गेमज़ में पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीत कर खेल के 72 साल के इतिहास में अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते राज्य का अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर नाम रौशन किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य को फिर खेल नक्शे पर नाम चमकाने वाले पदक विजेताओं को जल्द ही सभी खिलाड़ियों के देश वापस आने पर विशेष समागम के दौरान नकद इनाम राशि से सम्मानित करेंगे।

यह बात खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज हांगज़ू एशियन गेमज़ में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों सिफ़्त सम्रा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस का फरीदकोट और पटियाला में स्वागत और सम्मान करते हुये कही।खेल मंत्री ने आज सुबह एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर देश का नाम रौशन करने वाली सिफ़्त सम्रा की फरीदकोट रिहायश पर जाकर मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ़ से सम्मान करते हुये दिग्गज़ निशानेबाज को बधाई दी। 

शाम के समय पर उन्होंने आज ही पंजाब लौटे शॉटपुट में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाले तेजिन्दर पाल सिंह तूर और 800 और 1500 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीतने वाली हरमिलन बैंस का पटियाला पहुँचने पर हर्दिक स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर हरमिलन की माता अर्जुना ऐवार्डी माधुरी अमनदीप सिंह का भी सम्मान किया।

मीत हेयर ने कहा कि आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तरफ से स्वर्ण पदक जीता गया और इस टीम में पंजाब के अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करने के मकसद से पहली बार खेल की तैयारी के लिए 4 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है, जिसके बड़े सकारात्मक नतीजे आए हैं और एशियाई खेलों में पंजाब के शामिल 48 खिलाड़ियों में से 33 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीत लिए।

आज दोनों स्वागती समागमों के अवसर पर हलका घनौर के विधायक और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल घनौर, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों, विधायक फ़िरोज़पुर स. रणबीर सिंह भुल्लर, ओलम्पियन अवनीत कौर सिद्धू, ओलम्पियन हरवंत कौर, पूर्व डीजीपी राजदीप सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर पटियाला साक्षी साहनी, एस. एस. पी. फरीदकोट हरजीत सिंह, डिप्टी डायरैक्टर स्पोर्टस परमिन्दर सिंह सिद्धू, ज़िला खेल अफ़सर बलजिन्दर सिंह और हरपिन्दर सिंह गग्गी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशंसक और खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sports News , Asian Games at Hangzhou , Asian Games , Hangzhou , Tejinderpal Toor , Harmilan Bains , Sift Samra , Sift Kaur Samra , Madhuri Amandeep Singh , Gurdit Singh Sekhon , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD