Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा स्वच्छता में शानदार सेवाएं देने के लिए 23 शख्सियतें सम्मानित

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को साफ़-सुथरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध: बलकार सिंह

Balkar Singh, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Swachhta League 2.0,Swachhta League 2.0,India Vs Garbage,Garbage Free India,Indian Swachhata League,Swachhata Hi Seva,Youth Vs Garbage,Swachh Bharat,Swachh Bharat Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Oct 2023

Last updated on: Oct 03, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को साफ़-सुथरा बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। यह बात स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने स्वच्छता में शानदार योगदान देने वाली 23 शख्सियतों को सम्मानित करने के अवसर पर कही। आज यहाँ म्युनिसिपल भवन में समागम की शुरुआत में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और पी.एम.आई.डी.सी की सी.ई.ओ. दीप्ति उप्पल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत जि़ला मोहाली के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों और शहरी स्थानीय संस्थाओं के चुनिंदे सफ़ाई मित्रों, कम्युनिटी फैसीलीटेटरों, सैनेटरी इंस्पेक्टरों, जूनियर इंजीनियरों को प्रशंसा पत्र दिए गए। 

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अच्छा प्रदर्शन करने वाली 23 शख्सियतों को सम्मानित किया गया। सफ़ाई मित्रों ने घर-घर जाकर अलग किए गए कूड़े को एकत्र करने और कूड़े को अलग करने और एम.आर.एफ में कूड़े की प्रोसेसिंग करने के लिए नागरिकों को प्रेरित करने और कम्युनिटी फैसिलीटेटरों को कूड़े को अलग करने और मैटीरियल रिकवरी के सही काम-काज को सुनिश्चित बनाने के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है।  

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आगे कहा कि सैनेटरी इंस्पेक्टरों को श्री आनन्दपुर साहिब में होला महल्ला और फरीदकोट में ‘बाबा जी फऱीद आगमन’ में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। जूनियर इंजीनियरों को अति-आधुनिक ठोस अवशेष प्रबंधन सुविधाओं को डिज़ाइन करने और बनाने में उनके बेमिसाल काम के लिए सराहना की गई। इसके अलावा अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों को सस्टेनेबिलिटी लीडजऱ् प्रोग्राम में हिस्सा लेने और शहरी स्थानीय संस्थाओं को शहरों को साफ़-सुथरे, और अधिक कुशलता से प्रबंधित स्थानों में बदलने के सामूहिक प्रयासों के लिए प्रशंसा प्राप्त की। 

इसी तरह ही कैबिनेट मंत्री ने राज्य के अंदर चार फायर सर्विस यूनिटों को भी बढिय़ा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विजेताओं को समाज के कल्याण के लिए उनके योगदान की महत्ता पर ज़ोर देते हुए बलकार सिंह ने अपने शानदार काम को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने अन्यों को भी इस मुहिम से जुडऩे की अपील की, जिससे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सपनों वाला ‘रंगला पंजाब’ सृजन किया जा सके।  

इस अवसर पर पी.एम.आई.डी.सी की सी.ई.ओ. दीप्ति उप्पल ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए स्वच्छता में अपनी शानदार सेवाएं जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और अन्य शहरी स्थानीय इकाईयों को भी इस मुहिम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की।  

 

Tags: Balkar Singh , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Swachhta League 2.0 , Swachhta League 2.0 , India Vs Garbage , Garbage Free India , Indian Swachhata League , Swachhata Hi Seva , Youth Vs Garbage , Swachh Bharat , Swachh Bharat Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD