Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ कार्यक्रम में की शिरकत

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Swachhta League 2.0,Swachhta League 2.0,India Vs Garbage,Garbage Free India,Indian Swachhata League,Swachhata Hi Seva,Youth Vs Garbage,Swachh Bharat,Swachh Bharat Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Oct 2023

Last updated on: Oct 01, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने जिला वासियों को अपने आस-पास सफाई रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर उन्हें स्वच्छांजलि भेंट करने का आह्वान किया। आज लाजवंती स्टेडियम में नगर निगम होशियारपुर की ओर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने जहां श्रमदान गतिविधि का नेतृत्व किया वहीं अन्यों को भी श्रम दान के लिए प्रेरित किया। 

इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब तीक्ष्ण सूद, बीबी महिंदर कौर जोश भी मौजूद थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस को समर्पित पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है और हम सभी को इस जन आंदोलन का हिस्सा बनकर समाज में आगे आकर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना होगा। 

उन्होंने होशियारपुर वासियों को उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करना जारी रखने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार की ओर से शुरु किए गए जन सामाजिक आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने होशियारपुर साइकलोथान जूनियर में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्रांति नौजवानों के बिना संभव नहीं है।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, परमजीत सिंह सचदेवा, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, अश्वनी गैंद, संजू अरोड़ा, यशपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Swachhta League 2.0 , Swachhta League 2.0 , India Vs Garbage , Garbage Free India , Indian Swachhata League , Swachhata Hi Seva , Youth Vs Garbage , Swachh Bharat , Swachh Bharat Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD