Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें

बोले... शिक्षा क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत सरकार

Rohit Thakur, Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 30 Sep 2023

Last updated on: Sep 30, 2023, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6 करोड़ 71 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में 3 करोड़ 95 लाख की लागत निर्मित बीबीए और बीसीए ब्लॉक के भवन का उद्घाटन कर उसे विद्यार्थियों को समर्पित किया। शिक्षा मंत्री ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में 126.39 लाख की लागत से बनने वाले साइंस भवन तथा 149.40 लाख की लागत से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में बनने वाले सार्वजनिक पुस्तकालय और परीक्षा भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव व विधायक पालमपुर आशीष बुटेल भी उनके साथ रहे।

शिक्षा मंत्री ने पालमपुर महाविद्यालय में अपने संबोधन दौरान कहा कि इस भवन के बन जाने से इलाके के हजारों छात्रों को इसका लाभ प्राप्त होगा और वे अच्छे वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश के विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा आज प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के अवसर मिल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।रोहित ठाकुर ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपए की राशि दी। सीपीएस व स्थानीय विधायक आशीष बुटेल ने विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में एमएससी जूलॉजी, एम.ए हिंदी और एम.ए इंग्लिश की कक्षाएं शुरू करने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की दीवार और सौंदर्यीकरण पर 23 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

सेंट पॉल स्कूल के शताब्दी कार्यक्रम में की शिरकत

पालमपुर स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शताब्दी संगम समारोह के अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। सीपीएस आशीष बुटेल कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों और अध्यापकों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने स्कूल के इस 100 साल के सफर को 10 दशकों में बांटकर प्रत्येक दशक में स्कूल और पूरे देश में होने वाले मुख्य आकर्षक कार्यों को नाटक के माध्यम से मुख्य अतिथि के समक्ष पेश किया। शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों को उनके कार्य के लिए बधाई दी।

इस दौरान स्कूल प्रशासन की तरफ से स्कूल के प्रधानाचार्य ने प्रदेश में आपदा के चलते मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि शिक्षा मंत्री को भेंट की। सीपीएस आशीष बुटेल ने अपने संबोधन दौरान स्कूल के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस स्कूल ने बच्चों को एक अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी और वह स्वयं भी इस स्कूल के छात्र रहे हैं।

इस दौरान कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, महापौर पूनम बाली, उप महापौर अनीश नाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, वाइस चांसलर डॉ. डी.के वत्स, एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा, प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा, प्रधानाचार्य ऋतु जमवाल, प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष पी.के सामन्ता राय, कल्पना ऋषि, स्टाफ सेक्रेटरी सुनीता कटोच, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Rohit Thakur , Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD