Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

“आंखों की हिचकियां, अनुभव और अनुभूतियों” और “भारत की 75 वीरांगनाए ” पुस्तक का सफल लोकार्पण

हिंदी हमारी मातृभाषा ही नही गर्व की भाषा भी है इसलिए भाषा की समृद्धि में ही हमारी समृद्धि: डा. पुष्पिता अवस्थी

Book, Bharat Ki 75 Veerangnayen, India Iternational Centre Annexe,  New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2023

Last updated on: Sep 29, 2023, 00:00 IST

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्स में डायमंड बुक्स द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में प्रख्यात लेखिका रिंकल शर्मा की पुस्तक “भारत की 75 वीरांगनाएं” तथा अटल फाउंडेशन की संयोजक डा. पुष्पिता अवस्थी की पुस्तकों “आंखों की हिचकियां, अनुभव और अनुभूतियों” का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में डायमंड बुक्स के उप चेयरमैन मनीष वर्मा ने सभी अतिथियों का शॉल, स्मृति चिन्ह और पुस्तक देकर स्वागत किया। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आलोक यात्री ( वरिष्ठ पत्रकार एवम लेखक) एवम मुख्य अतिथि सुभाष चंदर (वरिष्ठ उपन्यासकार एवम व्यंग्यकार) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवि लक्ष्मी शंकर बाजपई द्वारा की गई। 

रत्ना सिंह ने अवधि और हिंदी भाषा में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजेश कुमार ‘मांझी ‘ द्वारा किया गया। डा. पुष्पिता अवस्थी जी का कहना है कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नही गर्व की भाषा भी है इसलिए भाषा की समृद्धि में ही हमारी समृद्धि है हम विश्व के किसी भी कोने में रहें लेकिन इसकी शीतलता हमेशा हमारे साथ रहती है हिंदी प्रेमी होना, देश प्रेमी होने जैसा है इसलिए यह प्रेम निरंतर बना रहना चाहिए।

डायमंड बुक्स के चेयरमैन नरेन्द्र वर्मा जी ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि प्रो. पुष्पिता अवस्थी जी की पुस्तक अनुभव और अनुभूतियाँ, आँखों की हिचकियाँ और अहिंसा स्वर और रिंकल शर्मा की भारत की 75 वीरांगनाएँ पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थिति सभी लोगों हृदय से स्वागत करता हूँ। पुष्पिता जी हिंदी की सारथी हैं विश्व में हिंदी की यशस्वी क्रान्तिकारी हैं उनकी साहित्य साधना और उनको हम अपने बीच पाकर धन्य हो गए हैं। 

उनके लेखन की ओजस्विता हिंदी प्रेमियों के हृदय को आंदोलित करती है। खासकर इनका प्रवासी साहित्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे अनुभवी लेखकों की पुस्तक छापने का अवसर मिलता रहा और आशा करूँगा कि ये यात्रा निरंतर चलती रहेगी।

इसके अलावा कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक बाल स्वरूप राही, अनिमेष शर्मा, विक्रम विनय सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, शकील अहमद सैफ, रेणु अंशुल, रविन्द्र सिंह, एस के सिंघल, नरेश सांडिल्य, टेकचंद ‘ संस्कारी ‘, अमित शर्मा एवम अर्जुन, इत्यादि उपस्थित थे।

 

Tags: Book , Bharat Ki 75 Veerangnayen , India Iternational Centre Annexe , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD