Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

Jammu, DDC Jammu, Ramesh Kumar, Divisional Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटरा , 26 Sep 2023

Last updated on: Sep 26, 2023, 00:00 IST

जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने 15 अक्तूबर, 2023 से शुरू होने वाले और 23 अक्तूबर, 2023 तक चलने वाले आगामी वार्षिक नवरात्र उत्सव की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम योग आश्रम ग्राउंड कटरा में आयोजित करने की योजना है, जिसके बाद एक शोभा यात्रा और जम्मू-कश्मीर और पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक के दौरान, पर्यटन निदेशक ने महोत्सव के लिए निर्धारित कार्यक्रमों और गतिविधियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें सुझाव और इनपुट के लिए हितधारकों के साथ चर्चा भी शामिल थी।संभागीय आयुक्त ने शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, आवश्यक सेवाओं, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं समेत विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को पूरे नवरात्र के दिनों में दोमेल से कटड़ा कस्बे तक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, ‘प्रभात फेरी‘ जैसे सामूहिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाय ‘माता की कहानी‘ पाठय भक्ति गीत प्रतियोगिता, राम लीला, दंगल व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी।यह बताया गया कि माता कहानी शो आध्यात्मिक विकास केंद्र में आयोजित किया जाएगा, जबकि राम लीला का प्रदर्शन प्रतिदिन शाम 6ः00 बजे से 8ः00 बजे तक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटरा में किया जाएगा।

गरबा नाइट और गरबा डांडिया नाइट 21 अक्तूबर को पद्म श्री सचदेव गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमेन गांधीनगर जम्मू में निर्धारित है।त्योहार के दिनों में कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिनमें अखिल भारतीय भक्ति गीत प्रदर्शन, भागवत कथा, लोक उत्सव, हास्य व्यंग, माता का जागरण, कवि सम्मेलन, कुश्ती प्रतियोगिताएं, विशेष रूप से विकलांग बच्चों के कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। 

संभागीय आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों और आयोजकों को निर्देश दिया कि वे तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए नवरात्र उत्सव के दौरान सभी कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था करें। उन्होंने उत्सव का माहौल बनाने पर जोर दिया और पर्यटन विभाग और नगर समिति कटरा को प्रवेश द्वारों और प्रमुख स्थानों को सजावटी रोशनी से सजाने का निर्देश दिया।

संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से अपने प्रयासों में समन्वय करने, आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से लागू करने और कटरा शहर में यातायात का उचित विनियमन, अचूक सुरक्षा, सड़क रखरखाव, सड़क सौंदर्यीकरण और स्वच्छता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने नवरात्र के दिनों में नियमित बिजली और पानी की आपूर्ति का भी आह्वान किया और अचूक सुरक्षा व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया।संभागीय आयुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि नवरात्र उत्सव अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा और क्षेत्र में धार्मिक और तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देगा। 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सभी हितधारकों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित करने का काम सौंपा गया।बैठक में एसएमवीडी श्राइन बोर्ड के सीईओ, अंशुल गर्ग, निदेशक पर्यटन, विवेकानन्द राय, उपायुक्त रियासी, बबीला रकवाल, एसएसपी, अमित गुप्ता, संयुक्त निदेशक सूचना, संयुक्त निदेशक पर्यटन, एसडीएम कटरा और पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, बाजार संघों के अध्यक्ष, प्रतिष्ठित नागरिक और अन्य संबंधित व्यक्ति षामिल हुए।

 

Tags: Jammu , DDC Jammu , Ramesh Kumar , Divisional Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD