Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पूर्व मुख्यमंत्रियों के विपरीत, भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार और स्पष्ट तरीके से उठाया : आप

मान से पहले के मुख्यमंत्री केंद्र से समझौता कर लेते थे, लेकिन सीएम मान ने सभी मुद्दे पूरी ईमानदारी से उठाए - मलविंदर कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2023

Last updated on: Sep 26, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने अमृतसर में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नॉर्थ जोन काउंसिल (एनजेडसी) की बैठक में पंजाब से संबंधित सभी मुद्दों को उठाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की है।मंगलवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब के पिछले मुख्यमंत्री राज्य के अधिकारों की कीमत पर केंद्र के साथ समझौता करते थे। वहीं उनके विपरीत वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी मुद्दे  और राज्य के अधिकारों को ज़ोर-शोर से उठाए।

कंग ने कहा कि ये मुद्दे नये नहीं हैं बल्कि दशकों से लंबित हैं। सीएम मान ने चंडीगढ़ पर पंजाब के एकमात्र और वास्तविक अधिकार को दोहराया क्योंकि चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी के रूप में पंजाब के गांवों की जमीन पर बनाया गया था। उन्होंने बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) में पंजाब का प्रतिनिधित्व वापस करने की भी मांग की और कहा कि राजस्थान और हिमाचल को इस बोर्ड में अपने सदस्य नहीं रखने चाहिए।

मान ने पंजाब के नदीतटीय अधिकारों के बारे में भी बात की और कहा कि एसवाईएल किसी भी कीमत पर संभव नहीं है लेकिन वाईएसएल का निर्माण किया जाना चाहिए क्योंकि यमुना के पानी पर पंजाब का भी अधिकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान को पहले से ही ब्यास से पानी मिल रहा है। मान ने शानन पावर प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की और कहा कि इस पर पंजाब का हक है क्योंकि पंजाब ने इस प्रोजेक्ट को विकसित किया है और अपना बिजली उत्पादन 48 मेगावाट से बढ़ाकर 110 मेगावाट कर लिया है।

उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी का मामला भी गृह मंत्री के समक्ष उठाया और कहा कि यूनिवर्सिटी का सारा फंड तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने केंद्र से आरडीएफ के लंबित पैसे की भी मांग की और कहा कि पंजाब में देश की सबसे अच्छी मंडी प्रणाली है जो अब खराब हो रही है क्योंकि केंद्र ने आरडीएफ रोक रखा है जिससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में मंडियों और सड़कों के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है।

कंग ने पंजाब के सीमावर्ती राज्य होने का मामला उठाने के लिए भी सीएम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय बल राज्य में आते हैं तो केंद्र को सभी बिलों का भुगतान करना चाहिए क्योंकि पंजाब की सुरक्षा न केवल राज्य सरकार की बल्कि केंद्र की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र से राज्य में सीमा के दूसरी ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कदम उठाने की भी मांग की।

कंग ने कहा कि केंद्र सरकार को पहले ही पंजाब को राज्य में फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए था, जो समय की मांग है, और इस मानसून में बाढ़ के कारण राज्य में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए विशेष वित्तीय पैकेज देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के हवाईअड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले पर भी गौर करने को कहा क्योंकि हर साल बहुत सारे पंजाबी विदेश यात्रा करते हैं। कंग ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार सभी मामलों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगी और पंजाब को उसके सभी अधिकार देगी।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD