Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन

Himachal Admin, Dr. Abhishek Jain, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Sep 2023

Last updated on: Sep 26, 2023, 00:00 IST

किसी भी सरकारी उपक्रम की कार्यप्रणाली व उत्पादकता में सुधार लाने के लिए बेहतरीन वित्तीय प्रबधन अत्यन्त आवश्यक है। यह बात सचिव डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां प्रदेश सरकार के विभिन्न निगमों और बोर्डों के वित्तीय प्रबंधन में और सुधार लाने के उपायों के दृष्टिगत आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही।

डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि आदर्श वित्तीय प्रबंधन के लिए वित्तीय नियंत्रण, बजट निर्माण, लेन-देन प्रबंधन और वित्तीय निरीक्षण जैसे कार्य दक्षता से पूर्ण किए जाने चाहिए। वित्तीय प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य किसी भी उपक्रम का वित्तीय स्वास्थ्य सुनिश्चित करना और उसके लिए आवश्यक निर्णय लेना होता है।

उन्होंने सरकारी उपक्रमों के सामाजिक दायित्व के निर्वहन पर चर्चा करते हुए कहा कि गैर निष्पादित धन (आईडियल मनी) के सदुपयोग की सम्भावनाओं का पता लगाकर ही उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रमों को अपने संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए प्रभावी कार्य प्रणाली विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने कॉरपोरेट कानूनों के अनुपालन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पेशेवरों को त्रैमासिक अनुपालन कैलेण्डर अनिवार्य रूप से तैयार करना चाहिए। उन्होंने बोर्ड की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के साथ-साथ मानव संसाधन उत्पादकता के महत्व पर भी बल दिया।उन्होंने उद्यम संसाधन योजना के कार्यान्वयन व सजगता को प्रोत्साहित करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों को डिजिटाइजेशन और ई-ऑफिस का उपयोग करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।डॉ. अभिषेक जैन ने वित्तीय प्रबंधन जागरूकता लाने, बेहतर वित्तीय योजना बनाने, सीमित संसाधनों से उत्पादकता बढ़ाने और निवेश प्रबंधन पर बल दिया। वित्तीय प्रबंधन विशेषज्ञ अनुज बंसल ने वित्तीय प्रबंधन उपायों की विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि संस्थानों को अपनी कार्य प्रणाली में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश भी सुनिश्चित करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रिोनिक विकास निगम मुकेश रेपस्वाल, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, महाप्रबंधक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम नरेश शर्मा, विभिन्न निगमों और बोर्डों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Himachal Admin , Dr. Abhishek Jain , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD