Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Sep 2023

Last updated on: Sep 25, 2023, 00:00 IST

भारत के अब तक के सबसे बड़े 655 सदस्यीय दल का नेतृत्व करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के दो स्टूडेंट्स-लवलीना बोर्गोहेन और हरमनप्रीत सिंह जब चीन के हांगझू ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए आगे बढ़े  तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। सशक्त भारतीय  दल ने पारंपरिक पोशाक - पुरुषों के लिए कुर्ता और महिला एथलीटों के लिए साड़ी-पहनकर शानदार प्रवेश किया।

एलपीयू के कई अन्य स्टूडेंट्स , जो स्टार एथलीट हैं, भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें बजरंग पुनिया (कुश्ती) ; अर्जुन सिंह चीमा (शूटिंग); यशनीत कौर (बास्केटबॉल); और महिला हैंडबॉल टीम के साथ-साथ पुरुष हॉकी टीम में भी कई एथलीट शामिल हैं। लवलीना अपने भार वर्ग में शीर्ष मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता हैं; इसी तरह, हरमनप्रीत सिंह भारत की हॉकी टीम के कप्तान और ओलंपिक पदक विजेता हैं।

एलपीयू के कई स्टूडेंट्स 8 अक्टूबर 2023 को समाप्त होने वाले महाद्वीपीय मल्टीस्पोर्ट इवेंट के लिए पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में कम्पीटीशन कर रहे हैं । एलपीयू के एथलीटों को कम से कम छह खेलों - मुक्केबाजी, कुश्ती, शूटिंग, जिमनास्टिक, बास्केटबॉल और हॉकी में भाग लेना है।

एलपीयू के संस्थापक चांसलर और संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल कहते हैं: “एलपीयू में हम सभी को अपने एथलीटों पर गर्व है, जिन्होंने दूसरों से आगे रहकर देश, अपने राज्यों और एलपीयू को सम्मान दिलाया है। हम कामना करते हैं कि वे अपने बेहतरीन कौशल के माध्यम से देश के लिए बड़ी संख्या में शीर्ष पदक हासिल करने में सफल हों।''

2023 एशियाई खेल एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गए हैं। भव्य उद्घाटन समारोह का केंद्रीय विषय ' टाइड्स सरजिंग इन एशिया' पर आधारित था। इसने लोगों के बीच एकता, प्रेम और मित्रता पर जोर देते हुए एक नए युग में एशिया और दुनिया के मिलाप  पर प्रकाश डाला। 45 देशों के हजारों एथलीट 16 दिनों की प्रतियोगिताओं में शीर्ष सम्मान के लिए यहां मुकाबला कर रहे हैं।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD