Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस

एस.डी.एम दसूहा व टांडा ने पराली को जलाने से रोकने के लिए अधिकारियों, किसान यूनियनों, बेलर मालिकों, पराली एग्रीगेटर्ज व उद्योगपतियों के साथ की बैठक

ADC Hoshiarpur, Pardeep Singh Bains, Hoshiarpur, Tanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा/टांडा , 23 Sep 2023

Last updated on: Sep 23, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों पर एस.डी.एम दसूहा व टांडा प्रदीप सिंह बैंस की ओर से ब्लाक दसूहा व टांडा के गांवों में पराली को आग लगाने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अलग-अलग विभागों के लगाए गए कलस्टर व नोडल अधिकारियों, किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बेलर मालिकों, पराली एग्रीगेटर्ज व उद्योगपतियों के साथ बैठक की गई।

जिसमें एग्रीगेटर्ज अमरिंदर गिल, राजीव राणा, हरकिरत सिंह, बेलर मालिक कुलवीर सिंह, मंदीप सिंह, सोनू व उद्योगपति ठाकुर दास सहिबाजपुर पेपर मिल व अमित जैन ईको ऊर्जा वैंचर्ज लिमिटिडेट ने भाग लिया। टांडा में जागरुकता कैंप के दौरान विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने भी विशेष तौर पर शिरकत करते हुए किसान जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में एस.डी.एम की ओर से उद्योगपतियों से पराली के प्रयोग का लक्ष्य पूछते हुए अलग-अलग एग्रीगेटर्ज व बेलर मालिकों से उनके ब्लाक टांडा व दसूहा के गांवों में पराली एकत्र करने का लक्ष्य व उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बेलरों की गिनती के बारे में जानकारी हासिल की। एग्रीगेटर्ज व बेलर मालिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लाक टांडा व दसूहा में पराली एकत्र करने के लिए 45-55 छोटे बेलर(प्रति दिन 20-25 एकड़ क्षमता) व 2 बेलर(प्रतिदिन 80-100 एकड़ क्षमता) आ रहे हैं।

यदि किसान सहयोग करें और पराली मिलती रहें तो इन बेलरों की गिनती बढ़ाई जा सकती है। एग्रीगेटर्ज व बेलर मालिकों की ओर से किसानों को अपील की गई कि उनको खेतों से पराली उठाने के लिए 7-8 दिन का समय, खेत तक पहुंचाने के लिए 1-2 दिन, पराली पर कटर चलाने के लिए 1 दिन, पराली सूखने के लिए 2 दिन, गांठे बनाने के लिए 1 दिन पर पराली की गांठें उठवाने के लिए 2 दिन चाहिए। इस लिए किसान उनको इतने समय के लिए सहयोग करें।

एस.डी.एम की ओर से अलग-अलग विभागों के कलस्टर व नोडल अधिकारियों को हिदायत की गई कि वे अपने अंतर्गत आते गांवों में पराली को आग न लगाएं व सुचारु प्रबंधन करने के लिए कृषि व किसान कल्याण विभाग का सहयोग करें व उनकी ओर से की जा रही जागरुकता गतिविधियों में हिस्सा लेकर किसानों को जागरुक करें।

कृषि विभाग की ओर से पराली को आग न लगाने का संदेश देने के लिए चलाई जा रही जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाते हुए एस.डी.एम दसूहा की ओर से किसान यूनियनों के माध्यम से किसानों को हवा व धरती को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश करते हुए किसानों की ओर से सब्सिडी पर दी गई मशीनों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए, बेलरों का कार्य करने के लिए जरुरी समय दिया जाए व जल्दबाजी में आग लगाने का कदम न उठाया जाए।

इस दौरान कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से गेहूं की अक्टूबर के आखिर में सप्ताह में बिजाई करने की बजाए नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में बिजाई करने की अपील की गई, क्योंकि पिछेती बिजाई से पराली संभालने के लिए 7-10 दिन का समय भी बढ़ जाएगा और मौसम भी ठंडा होने के कारण गुलाबी सुंडी का हमला भी बच जाएगा। इससे स्प्रे के कारण 700-1000 रुपए प्रति एकड़ का खर्चा भी बचाया जा सकेगा।

 

Tags: ADC Hoshiarpur , Pardeep Singh Bains , Hoshiarpur , Tanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD