Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल द्वारा दुनिया भर में गतके को बढ़ावा देने का फ़ैसला

Gatka, Sikh Martial Art Gatka, Komantri Sikh Shastar Vidya Council, Harjeet Singh Grewal, World Gatka Federation, Sikh Martial Arts Council UK
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 21 Sep 2023

Last updated on: Sep 21, 2023, 00:00 IST

दुनिया भर में सिख मार्शल आर्ट गतका को बढ़ावा देने और प्रचार-पसार करने  के उद्देश्य से इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट्स काउंसिल (अंतरराष्ट्रीय सिख सशस्त्र कला काउंसिल) ने हेज़, लंदन में एक विशेष बैठक दौरान इस इतिहासक खेल को गतिशील रूप से विकसित और विस्तार करने का निर्णय लिया। मीटिंग की अध्यक्षता काउंसिल के चेयरमैन व स्टेट अवार्डी हरजीत सिंह ग्रेवाल ने की, जिसमें उन्होंने गतका खेल के क्षेत्र में अब तक हुई प्रगति पर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाएं भी प्रतिभागियों के साथ साझा कीं। 

हरजीत सिंह ग्रेवाल, जो विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि गतका सोटी खेल को पहले एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और फिर ओलंपिक खेलों में शामिल करवाया जाएगा। इस बैठक में सरबजीत सिंह ग्रेवाल सेफटेक सिस्टम्स लिमिटेड, प्रताप सिंह मोमी, केवल सिंह रंधावा, अमरीक सिंह सिद्धू, गुरुमीत सिंह हंजारा, हरविंदर सिंह ग्रेवाल, राजिंदर सिंह थिंद, गुरतेज सिंह यूके बिल्डर, पलविंदर सिंह कुलचा एक्सप्रेस, सुखजीवन सिंह सोढ़ी, रुपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवन्त सिंह ग्रेवाल और बलवंत सिंह ग्रेवाल आदि मौजूद थे।

इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल यूके चैप्टर के निदेशक सरबजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि गतका फेडरेशन यूके के अध्यक्ष और संसद सदस्य तनमनजीत सिंह ढेसी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से इंग्लैंड में गतका खेल ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और हर साल यहां राष्ट्रीय स्तर पर गतका प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में हेज़, लंदन में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

इस मौके पर सरबजीत सिंह ग्रेवाल और सभी उपस्थित लोगों ने इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल और विश्व गतका फेडरेशन को समर्थन देने का आश्वासन दिया और अगले साल इंग्लैंड में होने वाली दसवीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप को सफल बनाने का फैसला किया।

 

 

Tags: Gatka , Sikh Martial Art Gatka , Komantri Sikh Shastar Vidya Council , Harjeet Singh Grewal , World Gatka Federation , Sikh Martial Arts Council UK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD