Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' योजना भारत की सभ्यता और पारंपरिक शिल्पकला का उचित मेल है : डॉ. जितेन्द्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 17 Sep 2023

Last updated on: Sep 17, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी; प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि 'पीएम विश्वकर्मा' योजना भारत की सभ्यता और पारंपरिक शिल्प कौशल का उचित मेल है।श्री सिंह ने कहा कि यह योजना आजीविका अर्जित करने का विकल्प प्रदान करती है, साथ ही साथ भारत की सदियों पुरानी गुरु-शिष्य परंपरा को संजोए रखती है।

डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 'पीएम विश्वकर्मा' योजना के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने की संस्कृति शुरू की है और चन्द्रयान इसका सबसे उल्‍लेखनीय उदाहरण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंद्रमा मिशन को 'चंद्रयान', इसके लैंडर को 'विक्रम' और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसके लैंडिंग स्थल को 'शिव शक्ति' नाम देना भारत की सभ्यता के लोकाचार के संरक्षण का सबसे अच्छा उदाहरण है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से भेजे गए इनपुट इसे अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से जोड़ते हैं और यह साबित करते हैं कि भारत तथाकथित विकसित देशों से आगे है, जो अब हमारे नेतृत्व में आना चाहते हैं।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि यह भारत की विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक दिवस है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'पीएम विश्वकर्मा' योजना के शुभारंभ के साथ भारत की विशिष्ट संपदा,- पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को मुख्यधारा में लाया जा रहा है।डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार, समाज के अन्‍य वर्गों की भांति महत्‍वपूर्ण हैं, जिन्होंने भारत की सदियों पुरानी परंपराओं और शिल्पकला को जीवित रखा है, लेकिन स्वतंत्रता के बाद से उन पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव हो सका है कि समाज के इस अभिन्न अंग को आज 'पीएम विश्वकर्मा' योजना के शुभारंभ के साथ समर्थन दिया गया और कुशल बनाया गया।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 10 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के अन्‍तर्गत 12 करोड़ शौचालय, जल जीवन मिशन के अन्‍तर्गत 13 करोड़ कनेक्शन, आयुष्मान भारत के अन्‍तर्गत 18 करोड़ स्वास्थ्य कार्ड, मुद्रा ऋण, पीएम किसान निधि आदि योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि यह सरकार उन लोगों के प्रति समर्पित है जो पिछली सरकारों द्वारा मुख्यधारा से छूट गए थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD