Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव किट्स की वितरित

राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों की करेंगे मदद

Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Sep 2023

Last updated on: Sep 14, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव किट्स वितरित की गई। यह आपदा मित्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों में रह रहे लोगों की मदद के लिए रवाना होंगे। 

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन ने कांगड़ा जिले के दो प्रमुख राहत शिविरों ज्वालामुखी उपमंडल के खुंडियां और धीरा उपमंडल के परमार नगर में रहने वाले प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए आपदा मित्र अपनी सेवाएं सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्राधिकरण की ओर से 2022-23 में जिले में कुल 300 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया था और इनमे से करीब 150 आपदा मित्र ने राहत शिविर में सेवा ड्यूटी करने में अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों ने आपदा के दौरान भी अपने अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किया है। आपदा मित्र के नेतृत्व में राहत कार्यों को प्रमुखता के साथ संचालित किया जा रहा है।

कैंप साइट प्रबंधन तथा रसोई संचालन में करेंगे मदद

आपदा मित्र कैंपसाइट प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा, रसोई संचालन और भोजन सेवाएं तथा कमजोर आबादी के लिए सहायता, सामुदायिक आउटरीच और सर्वेक्षण में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन को भी राहत शिविरों के बेहतर संचालन में अपना साकारात्मक सहयोग सुनिश्चित कर रहे हैं।

आपदा प्रबंधन के लिए लगेगा प्रशिक्षण केंद्र

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अधिक सामुदायिक आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, जिसमें व्यापक समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण, प्रतिक्रिया और राहत क्षमताओं के निर्माण में मदद करने के लिए प्रत्येक पंचायत से 15 आपदा मित्रों को जुटाया जा रहा है। ये आपदा मित्र आपदा भूकंप और भूस्खलन की स्थिति में बचाव, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि के कार्यों में मदद कर सकें।

उन्होंने अधिक स्व-प्रेरित और इच्छुक नागरिकों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा के साथ भविष्य के प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करने का आह्वान किया। सितंबर 2023 के अंत में देहरा और कांगड़ा में आपदा प्रबंधन द्वारा 3-दिन की ट्रेनिंग शुरू हो रही है। 

इस प्रशिक्षण के के बाद में प्रशिक्षुओं को एक ई-प्रमाणपत्र, एक आईडी कार्ड, आईईसी सामग्री और 800 रुपये का मानदेय और यात्रा भत्ता भी मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति अपना विवरण 91-7650891077 पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को व्हाट्सएप संदेश से भेज सकते हैं।

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD