Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ की मुलाकात

स्पीकर ने गाँव टहणा में अंडर ब्रिज न होने के कारण घट रहे हादसों का मुद्दा उठाया

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Sep 2023

Last updated on: Sep 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंगलवार शाम को केंद्रीय सडक़ यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात करके जि़ला फरीदकोट के कोटकपूरा हलके के गाँव टहणा में घट रहे हादसों का मुद्दा उठाया और कीमती जानें बचाने के लिए अंडर ब्रिज बनाने की माँग की। स. संधवां ने केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में लाया कि उक्त स्थान पर असुखद घटनाएँ घट रही हैं, क्योंकि फरीदकोट और अन्य पास के गाँवों से आने वाले भारी वाहनों के कारण हादसे होने का ख़तरा बना रहता है।  

स्पीकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनको गाँव टहणा के नज़दीक अंडर ब्रिज बनाकर इस मामले को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी लिखित मंजूरी जल्द ही जारी कर दी जायेगी। संधवां ने लोगों को जि़म्मेदारी से वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि, ‘‘यह अंडर ब्रिज ट्रैफिक़ समस्या को हल करने के साथ-साथ हादसों से बचने में भी मदद करेगा।’’

इस दौरान स. संधवां ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को राहत देने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत राज्य की एक दर्जन के करीब सडक़ों को टोल मुक्त कर दिया है, जिससे आम लोगों के रोज़ाना के हज़ारों रुपए की बचत हुई है।इस मौके पर स. संधवां ने पंजाब के अन्य सडक़ प्रोजेक्टों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और इन प्रोजेक्टों के जल्द मुकम्मल होने की आशा अभिव्यक्त की।  

 

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD