Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्वालामुखी क्षेत्र में विधायक संजय रतन-डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

राहत शिविर पुखरू में आपदा प्रभावितों से भी मिले

Sanjay Ratan , Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Dr. Nipun jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Sep 2023

Last updated on: Sep 13, 2023, 00:00 IST

प्राकृतिक आपदा से प्रदेश में हुए अप्रत्याशित नुकसान से उबरने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सार्वजनिक सुविधाओं को पुनः संचालित करने के साथ प्रभावितों को हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

ज्लालामुखी विधानसभा क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए इलाके के विधायक संजय रतन ने यह शब्द कहे। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी साथ रहे।

उन्होंने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत चौकी, सुरानी सड़क, पुखरू, लगड़ू सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर स्थितियों का मुआयना किया। 

संजय रतन ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से हुए नुकसान से पूरी तरह से निपटने में अभी समय लगेगा लेकिन आम जनमासन की सहूलियत के लिए सड़कों और पेयजल योजनाओं को समय से रिस्टोर किया जाए।

प्रभावितों के लिए चल रहे राहत शिविर

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन लोगों के आशियाने क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनको राहत शिविरों में ठहराया गया है तथा वहां उनके लिए हर प्रकार की आवश्यक व्यवस्था की गयी है। उन्होंने इस दौरान राहत शिविर पुखरू में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रभावितों का हाल जाना। 

उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में अभी कुल पांच रिलीफ कैंप चल रहे हैं, जिनमें लगभग 142 लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित परिवारों के मकान दोबारा बनने तक उनके लिए लिए किराये के मकान में रहने का खर्च उठाने की बात कही है।

ज्वालाजी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

इससे पूर्व संजय रतन और उपायुक्त ने ज्वालामुखी मंदिर का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्री ज्वाला जी मंदिर में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता का दरबार हर प्रकार से सुंदर और स्वच्छ रहे, इसके लिए मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया जाए।

शिक्षक सदन का किया निरीक्षण

विधायक संजय सतन ने डीसी के साथ ज्वालामुखी में निर्मित शिक्षक सदन और विश्राम गृह परिसर का दौरा कर उसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 3 करोड़ 28 लाख की लागत से बना यह परिसर पूरी तरह बनकर तैयार है और इसे जल्द ही स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंप दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस परिसर में स्कूल शिक्षा बोर्ड का पुस्तक भंडार एवं वितरण केंद्र, सूचना एंव मार्ग दर्शन केंद्र, सम्मेलन कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष सहित विश्राम गृह रहेगा। उन्होंने इसके बाद ज्लावामुखी के लगड़ू में संयुक्त कार्यालय भवन के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, आरएम देहरा कुशल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Dr. Nipun jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD