Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू-कष्मीर के कलाकार, प्रदर्शक जीआई मोहत्सव में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे

मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की संख्या बढ़ाने हेतु जनहित विषयों को शामिल करने का आग्रह किया

Arun Kumar Mehta, Dr. Arun Kumar Mehta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Chief Secretary Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Sep 2023

Last updated on: Sep 12, 2023, 00:00 IST

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने इस वर्ष अक्तूबर के पहले सप्ताह में कश्मीर हाट में प्रस्तावित ‘जीआई मोहत्सव‘ की तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में प्रमुख सचिव कृषि उत्पादन, प्रमुख सचिव शिक्षा, आयुक्त सचिव आरडीडी, आयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्य, सचिव आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल, निदेशक सूचना, निदेशक उद्योग कश्मीर तथा कश्मीर विश्वविद्यालय और स्कास्ट, कश्मीर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को इस मोहत्सव में कला और संस्कृति से संबंधित कुछ अन्य विषयों को शामिल करने की संभावना तलाशने की सलाह दी ताकि कार्यक्रम स्थल पर लोगों की संख्या बढ़ सके। उन्होंने उनसे कार्यक्रम स्थल पर आम जनता को आकर्षित करने और इस मोहत्सव को जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षक बनाने के लिए संगीत, पेंटिंग, निबंध लेखन, फूड कोर्ट और अन्य जैसे सामान्य रुचि वाले विषयों को शामिल करने की संभावना पर गौर करने को कहा।

डॉ. मेहता ने उनसे जीआई टैगिंग में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुचि रखने वाले सभी लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा। उन्होंने उनसे उन लोगों को अवसर देने के लिए कहा, जिन्हें सूचना विभाग के पंचायत स्तर के टैलेंट हंट या ‘बीट्स ऑफ जेएंडके‘ के दौरान पहचाना गया था।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन विभाग के प्रमुख सचिव शैलेन्द्र कुमार ने बैठक में बताया कि लगभग 100 जीआई टैग वाले उत्पाद, जिनमें लगभग 25 यूटी के हैं। ‘मोहत्सव‘ में कार्यक्रम स्थल पर जीआई मोहत्सव के साथ-साथ फूल, फल और सब्जी शो जैसे आकर्षण होंगे।

बैठक में इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु की जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इसमें रेडियो और सार्वजनिक स्थानों पर इस मोहत्सव के व्यापक प्रचार के लिए मीडिया योजना के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कारीगरों के लिए भोजन, आवास और परिवहन व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।

 

Tags: Arun Kumar Mehta , Dr. Arun Kumar Mehta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Chief Secretary Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD