Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

पर्यटन क्षेत्र के दिग्गजों और मशहूर हस्तियों द्वारा टूरिज्म समिट करवाने के नवीन प्रयासों के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा

पंजाब को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र के नक्शे पर उभारने के लिए मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक फ़ैसले की सराहना

Tourism Summit, Kapil Sharma,Sunil Pal,Ramoji Film city, EV Rao, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर ( मोहाली) , 11 Sep 2023

Last updated on: Sep 11, 2023, 00:00 IST

पर्यटन क्षेत्र के दिग्गजों और नामी शख्सियतों ने पंजाब में पहली बार ‘टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट’ करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के नये प्रयासों की प्रशंसा की।यहां एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाए इस सम्मेलन के दौरान प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाब और पंजाबियों के कल्याण के  लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा की जा रही नई पहलों की प्रशंसा की।

कपिल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का यह सम्मेलन करवाने का फ़ैसला बहुत प्रशंसनीय है, क्योंकि इससे राज्य में पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के क्षेत्र के नक्शे पर उभारने में सहायक सिद्ध होगा।कपिल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम हमारी नौजवानों में राज्य को गौरवमयी विरासत  और इतिहास का प्रसार करने में मददगार होगा।

 इस सम्मेलन में शिरकत करने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए प्रसिद्ध कॉमेडियन ने राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करने की पेशकश भी की।प्रसिद्ध फिल्मकार बॉबी बेदी ने कहा कि मनोरंजन जगत के साथ पंजाब का गहरा  नाता है, क्योंकि नामी फिल्मकार, अदाकार और अन्य फिल्मी हस्तियाँ इस राज्य में पैदा हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब, देश में ख़ूबसूरत स्थानों की धरती है, जिस कारण इसकी भौगोलिक सुंदरता फिल्मकारों को आकर्षित करती है। श्री बेदी ने कहा कि सरकार का यह प्रयास राज्य को पर्यटन क्षेत्र में उभारने में सहायक होगा।प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पॉल ने कहा कि वह इस पवित्र धरती पर इस मुहिम का हिस्सा बनकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए पंजाबियों के बेमिसाल योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पर्यटन को प्रोत्साहित कर अन्य मुल्कों के लोगों को पंजाब लाने के लिए नया दौर शुरू किया है।आई.टी.सी. के एम.डी. समीर एम.सी. ने राज्य की किस्मत बदलने के लिए करवाए इस शानदार समागम के लिए बुलाने पर धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जिसके पास पर्यटन स्थान के तौर पर सफल होने के लिए सभी ख़ूबियाँ मौजूद हैं। उन्होंने पंजाब को वैश्विक पर्यटन स्थान के तौर पर उभारने के लिए अथक कोशिशें करने पर मुख्यमंत्री की सराहना की।रामूजी फि़ल्म सिटी के वाइस प्रैज़ीडैंट ई.वी. राओ ने कहा कि पंजाब सरकार ने यह समागम करवाकर बहुत बढिय़ा पहल की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की वचनबद्धता के अंतर्गत पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में इस स्टूडियो का दौरा किया था। ई.वी. राओ ने कहा कि पंजाबियों को ईमानदारी, बहादुरी और मेहमाननवाज़ी के साथ-साथ दुनिया भर में अपनी खुले दिल के लिए भी जाना जाता है।

 

Tags: Tourism Summit , Kapil Sharma , Sunil Pal , Ramoji Film city , EV Rao , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD