Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने केंद्रीय जेल का किया दौरा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर करवाए गए खेल मुकाबलों के विजेता खिलाडिय़ों को दिए पुरस्कार

Judiciary, District Legal Services Authority, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Aug 2023

Last updated on: Aug 29, 2023, 00:00 IST

जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी भी मौजूद थे।

केंद्रीय जेल में राष्ट्रीय खेल दिवस के संबंध में जेल के कैदियों व हवालातियों के कबड्डी, वालीबाल व बैडमिंटन के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में कबड्डी में करीब 40, वालीबाल में 12 व बैडमिंटन में 4 कैदियों व हवालातियों ने हिस्सा लिया। 

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बताया कि इन खेल मुकाबलों को करवाने का उद्देश्य कैदियों का बुरे कामों से ध्यान निकालकर अच्छी ओर से ध्यान लगाना है ताकि जेल से बाहर आकर वे अपनी अच्छी जिंदगी जीएं और अपने परिवार का अच्छा भविष्य बना सके। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार भी वितरित किए।

जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से इस दौरान कैदियों व हवालातियों की समस्याओं को भी सुना गया व बीमार कैदियों के सेहत संबंधी जानकारी हासिल की गई। उन्होंने जेल के अंदर कैदियों व हवालातियों को मिलने वाले खाने संबंधी रसोई का भी जायजा लिया। 

इस मौके पर केंद्रीय जेल के सुपरिडैंट जोगिंदर पाल, डिप्टी सुपरिडैंट अमृतपाल, डिप्टी सुपरिडैंट सतनाम सिंह व वारंट अधिकारी कुलराज चंद भी मौजूद थे।  

 

Tags: Judiciary , District Legal Services Authority , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD