Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

देश के विद्यार्थियों का बेहतर स्वास्थ्य अत्यंत जरूरी: डा विनोद पॉल

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का होगा उन्नयन और सुधार

Health, Dr. Vinod Paul, Health and Welfare Program, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Sep 2023

Last updated on: Sep 08, 2023, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय और नीति आयोग विद्यार्थियों की स्वास्थ्य देखभाल की समीक्षा, सुधार और उन्नयन के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। विद्यार्थियों का बेहतर स्वास्थ्य अत्यंत जरूरी है। 

यह उद्गार नीति आयोग के सदस्य डा विनोद पॉल ने शुक्रवार को धर्मशाला के एनआईसी के सभागार में स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य अधिकारियों, शिक्षकों तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। इस बैठक में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में फीडबैक ली तथा इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।

उन्होंने कहा कि स्कूल हेल्थ प्रोग्राम में स्वास्थ्य, पौषाहार शिक्षा, हेल्थ चेकअप, बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श, योगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से विद्यालय का वातावरण, फर्स्ट ऐड, एक्यूट केयर जैसे प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया है इनका बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करना जरूरी है इस के लिए शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग को सामूहिक प्रयास करने जरूरी हैं। 

विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ होकर देश की प्रगति और खुशहाली के लिए अपना योगदान सुनिश्चित कर सके।  

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उददेश्य:

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक छात्र का शारीरिक मानसिक और भावात्मक रूप से अधिक से अधिक स्वास्थ्य का विकास करना है। विद्यालय प्रशासन के द्वारा इस ओर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे छात्र स्वस्थ जीवन यापन के साथ निरोगी रह सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से कुपोषित और एनीमिक बच्चों की पहचान सहित बच्चों और किशोरों में बीमारियों का जल्दी पता लगाना और उनका इलाज सुनिश्चित हो सकेगा।

बच्चों की समस्याओं का संवाद से हल हो सुनिश्चित

शिक्षकों ने माना कि स्मार्ट फोन और इंटरनेट जैसी लत से बच्चों को दूर करने के लिए अभिभावकों को भी अहम भूमिका निभानी होगी। बच्चों की समस्याओं को दूर करने के लिए संवाद बहुत जरूरी है तथा इस के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि बच्चे खुलकर अपनी बात रख सकें। 

इसके साथ ही खान पान को लेकर भी बच्चों को जागरूक करने के लिए कदम उठाना जरूरी हैं। बैठक में विद्यालय की कैंटीन में स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री रखने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रभावी कार्यान्वयन हो रहा सुनिश्चित

इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस दिशा में नियमित तौर पर स्कूलों में हेल्थ चेकअप कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में बच्चों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने तथा व्यक्तित्व निर्माण के लिए संवाद कार्यक्रम प्रारंभिक तौर पर जिला के 152 स्कूलों में आरंभ किया गया है इसमें बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं।

इस अवसर पर एसी टू डीसी सुभाष गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

 

Tags: Health , Dr. Vinod Paul , Health and Welfare Program , Himachal Admin , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD