Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव

 

उपराज्यपाल ने सोपोर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

विकास हमारी प्रतिबद्धता, हमारा धर्म है-एलजी सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Baramulla, DDC Baramulla, Deputy Commissioner Baramulla, Dr. Syed Sehrish Asgar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोपोर , 07 Sep 2023

Last updated on: Sep 07, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोपोर का दौरा किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 6.29 करोड़ रुपये की लागत से सुल्तानपोरा गोशबुग और ऑगलर की आंतरिक लिंक सड़कों के उन्नयन और 57 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजना परिहस्पोरा और पेरिफेरल परिहस्पोरा के उन्नयन के लिए ई-शिलान्यास किया।

अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने कहा कि लोगों को समर्पित परियोजनाएं और आज शुरू किए गए नए कार्य जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करेंगे और विकास में सामाजिक-आर्थिक और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करेंगे।उपराज्यपाल ने कहा “विकास हमारी प्रतिबद्धता है, यह हमारा धर्म है। प्रशासन बिना किसी भेदभाव के लोगों की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यूटी प्रशासन के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा “सोपोर में सांप्रदायिक सद्भाव और समृद्धि का एक समृद्ध इतिहास है, लेकिन समावेशी विकास के लिए इसकी अपनी अनूठी चुनौतियाँ भी हैं। यूटी प्रशासन ने तीन वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जो माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तीव्र विकास और समावेशी विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”

सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने लोगों से सोपोर के सौंदर्यीकरण और विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।उपराज्यपाल ने कहा, आज सोपोर स्मार्ट सिटी बनने की चाहत रखता है। नागरिक गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए अच्छी सड़कें, विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे और आधुनिक सुविधाएँ चाहते हैं। हमें अपने महत्वाकांक्षी शहरों और गांवों की किस्मत बदलने के लिए जन-भागीदारी की भावना के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए पूरे केंद्र शासित प्रदेश में तेजी से विकास गतिविधियों के लिए सरकार के प्रयासों को भी साझा किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि “जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के कई शहर और कस्बे आज सर्वांगीण विकास की प्रभावशाली अभिव्यक्तियाँ प्रदर्शित कर रहे हैं।

हमने संघर्षरत मुनाफाखोरों, आतंकवादियों, अलगाववादियों के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर दिया है और सभी वर्गों के बीच शांति, समृद्धि और त्वरित विकास की एक मजबूत इच्छा है।”उपराज्यपाल ने लोगों से समाज में विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति और मूर्त सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

जन प्रतिनिधियों द्वारा पेश की गई मांगों का जवाब देते हुए, उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि सरकार समयबद्ध तरीके से वास्तविक मांगों को हल करने हेतु हर संभावना तलाशेगी।डीडीसी अध्यक्ष, बारामूला सफीना बेग और अध्यक्ष नगर परिषद सोपोर मुसरत कर ने विशेष रूप से बारामूला और सोपोर के विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले यूटी प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में 1.96 करोड़ रुपये का एमसी सोपोर का कार्यालय परिसर, 40 लाख रुपये की लागत से एमसी सोपोर के चिंकीपोरा वार्ड में पार्क का विकास, 53.27 लाख रुपये की लागत से महाराजपोरा में सार्वजनिक पार्क, एक करोड़ रुपये की लागत से बाईपास ब्रिज अप्पर एशपीर के पास ओपन एयर जिम पार्क और 6.50 करोड़ रुपये की लागत से वोहलुत्रा अरखारवाड़ी वलनवाड़ी डूनवाड़ी सड़क पर संबद्ध लिंक सहित वोहलुत्रा शितलू सड़क का उन्नयन षामिल है।

उपराज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मंजूरी पत्र भी वितरित किए।इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, उपायुक्त बारामूला डॉ. सैयद सेहरिश असगर, वरिष्ठ अधिकारी, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Baramulla , DDC Baramulla , Deputy Commissioner Baramulla , Dr. Syed Sehrish Asgar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD