Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पठानकोट के 44 वी.एल.डी.सीज द्वारा नशों के विरुद्ध लड़ाई में पंजाब पुलिस के साथ मिलकर काम करने का प्रण, अपने गाँवों को नशा मुक्त किया घोषित

डीजीपी पंजाब ने पठानकोट में 44 वीएलडीसीज़ के साथ तालमेल मीटिंग की, वीएलडीसीज़ और पंजाब पुलिस के दरमियान और ज्यादा तालमेल की माँग की

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 05 Sep 2023

Last updated on: Sep 05, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की वचनबद्धता को साकार करने के मद्देनजऱ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को पठानकोट में नशा सप्लाई नेटवर्क को ख़त्म करने और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक उचित रणनीति तैयार करने हेतु वहां की 44 ग्रामीण स्तरीय रक्षा समितियों (वी.एल.डी.सी.) के साथ अहम बैठक की।  

जि़क्रयोग्य है कि वी.एल.डी.सी., सुरक्षा बलों की ‘आँखें और कानों’ के रूप में काम करते हैं और ड्रग नेटवर्क पर रोक लगाने सम्बन्धी असल जानकारी प्राप्त करने में ज़मीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।डीजीपी ने समूह वी.एल.डी.सीज. को एकजुट होकर टीमों के तौर पर काम करने का न्योता देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने राज्य में से नशों को जड़ से खत्म करने के लिए तीन-नुक्ता रणनीति-एन्फोर्समैंट, नशा मुक्ति और रोकथाम को लागू किया है। 

इस मौके पर उनके साथ आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर नरिन्दर भार्गव, डीआईजी बीएसएफ गुरदासपुर, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह और एसएसपी पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खक्ख भी मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल में, पठानकोट के 44 वीएलडीसीज़ ने नशों से सम्बन्धित मुद्दों के विरुद्ध स्टैंड लिया है और अपने गाँवों को ‘‘नशा मुक्त जोन’’ घोषित किया है। वीएलडीसीज़ के प्रतिनिधियों ने अपने इलाके से नशों की बीमारी को ख़त्म करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर काम करने का प्रण लिया।  

सशक्तिकरण और मान्यता के प्रतीक के तौर पर, डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने वीएलडीसीज़ को नये पहचान पत्र और विशेष जैकेट्स प्रदान कीं, जिससे उनकी पहचान की जा सके और कानून लागू करने वालों को सहयोग दिया जा सके। उन्होंने बाढ़ संकट के दौरान वीएलडीसीज़ द्वारा दिखाए गए असाधारण समर्पण और दिलेरी की भी सराहना की और बढिय़ा कारगुज़ारी करने वाले दो वीएलडीसीज़ को उनकी बेमिसाल सेवाओं के लिए सम्मानित किया।  

बैठक के दौरान, डीजीपी गौरव यादव ने रीयल-टाईम सभा और इन्फर्मेशन शेअरिंग के द्वारा पुरानी मानवीय ख़ुफिय़ा जानकारी को पुन: सुरजीत करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सरहदी चुनौतियों को हल करने के लिए सामूहिक यत्न बहुत महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने पुलिस के साथ नशों सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने और समाज में कानून लागू करने वालों के बीच समय पर महत्वपूर्ण ख़ुफिय़ा जानकारी के आदान-प्रदान को सुचारू बनाने के लिए विलेज पुलिस अफसरों ( वीपीओज़) को नयी बीट बुक्स उपलब्ध कराने के आदेश दिए।  

जि़क्रयोग्य है कि डीजीपी पंजाब द्वारा ड्रोन की गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर हथियारों या नशीले पदार्थों की बरामदगी कराने में सहायता करने वाले व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपए के इनाम की पेशकश करके पहले ही महत्वपूर्ण ऐलान किया है। इस सक्रिय उपाय का उद्देश्य ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को रोकना और पंजाब की सरहद पर सुरक्षा को बढ़ाना है।  

गौरतलब है कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दो नये बने पुलिस स्टेशनों-सदर और तारागढ़ का उद्घाटन भी किया, जिससे आम लोगों को निर्विघ्न और कुशल पुलिस सेवाएं प्रदान करने की वचनबद्धता को और मज़बूत किया गया है। यह आधुनिक सुविधाएं कानून लागू करने के यत्नों और आपसी-भाईचारे को मज़बूत करने के लिए उपलब्ध हैं।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD