Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिले के 152 स्कूलों में चल रहा संवाद कार्यक्रम: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

विभिन्न विभाग स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति कर रहे जागरूक

Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Sep 2023

Last updated on: Sep 04, 2023, 00:00 IST

जिला कांगड़ा में स्कूली बच्चों को नशों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने और उन तक सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘संवाद’ कार्यक्रम में 152 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को चयनित किया गया है। यह जानकारी जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक के उपरांत दी। 

उन्होंने बताया कि जिले में स्कूलों में जागरूकता व विविध शिक्षा कार्यक्रमों के लिए विस्तृत शेड्यूल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ‘संवाद’ (एस.ए.एम.वी.ए.ए.डी. - सिस्टेमैटिक अडोलसेंट मैनेजमेंट एंड वैल्यू एडीशन डायलॉग) के नाम से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्कूली बच्चों से जुड़ी शिक्षा व जागरुकता गतिविधियों को कन्वर्जेंस के साथ निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चलाया जाएगा। 

उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ‘संवाद’ कार्यक्रम के लिए चयनित 152 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से नूरपुर, इंदौरा, जवाली, ज्वालामुखी, नगरोटा, शाहपुर, पालमपुर और बैजनाथ में प्रत्येक उपमंडल में 12 स्कूल होंगे। वहीं फतेहपुर, देहरा, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा और धर्मशाला में प्रत्येक उपमंडल से 8 स्कूल चयनित किए गए हैं। 

52 स्कूलों के लिए संवाद कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार किया गया है इसमें करीब 67587 विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा जिन्हें नशा निवारण से लेकर मानसिक हेल्थ, पौषाहार तथा व्यक्तित्व निर्माण के टिप्स दिए जाएंगे।

विभागीय अधिकारी करेंगे जागरूक

डीसी के बताया कि संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को उनके विभाग से संबंधित विषयों के प्रति जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में जिला प्रशासन सहित पुलिस, आबकारी कराधान, महिला एवं बाल विकास, कल्याण, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सहित अन्य विभाग और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि निर्धारित शेड्यूल के तहत बच्चों को  नशे के दुष्प्रभावों, पोषाहार, मेंटल हेल्थ, व्यवहार में सुधार इत्यादि को लेकर जागरूक कर रहे हैं।

तीसरे और चौथे शनिवार होगा कार्यक्रम

जिलाधीश ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान नहीं पड़े इसके लिए प्रत्येक माह के तीसरे तथा चौथे शनिवार को चयनित स्कूलों में संवाद के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम के तहत गठित टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि बच्चों के साथ बेहतर तरीके से विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया जा सके।

243 ने लिया नशा मुक्ति क्लीनिक का लाभ

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में नशे से पीड़ित लोगों के लिए नशा मुक्ति क्लीनिक आरंभ की गई है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के तहत अब तक कुल 243 लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि जोनल अस्पताल धर्मशाला के साथ सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर, इंदौरा और पालमपुर में चल रही नशा मुक्ति क्लीनिक में लोगों का उपचार प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हर हफ्ते 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को दोपहर बाद 2 से 4 बजे तक चलने वाली इस क्लीनिक में जून महिने में 48, जुलाई में 64 और अगस्त में 131 लोग परामर्श ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों में नशा मुक्ति से जुड़ी सभी दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई गई हैं।

यह रहे उपस्थित

बैठक में कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गुंजन ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक संदीप परमार, समन्वयक विजय शर्मा सहित अन्य गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा हितधारक उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD