Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सीनियर सिटीजन्स को उनके कानूनी अधिकारों से करवाया परिचित

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सीनियर सिटीजन्स की जिला स्तरीय कमेटी की तिमाही बैठक हुई

Judiciary, District Legal Services Authority, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Aug 2023

Last updated on: Aug 28, 2023, 00:00 IST

सीनियर सिटीजन्स की भलाई व उनको हर सुविधा मुहैया करवाने संबंधी जिला स्तरीय कमेटी की वर्ष 2023-24 की तिमाही बैठक डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मीटिंग हॉल में हुई। बैठक में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी व सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनप्रीत सिंह के अलावा अलग-अलग विभागोंम के अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से सीनियर सिटीजन्स को मुहैया करवाई जाने वाली सेवाएं व उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ‘मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन्स एक्ट-2007’ व नालसा स्कीम 2016 के बारे में प्रकाश डाला। 

इसके अलावा उन्होंने 9 सितंबर को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में परिचित करवाते हुए कहा कि इसमें पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव केसों को सुना जाएगा। सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने संस्थानों में सीनियर सिटीजन्स के कार्य व उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करें। 

उन्होंने इस दौरान सीनियर सिटीजन्स की समस्याएं भी सुनी और विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या का समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।

 

Tags: Judiciary , District Legal Services Authority , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD