Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

जनता का स्मार्ट मीटर, टोल प्लाजा का मुद्दा सरकार के विचाराधीन है : रमेश कुमार

Jammu, DDC Jammu, Ramesh Kumar, Divisional Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 25 Aug 2023

Last updated on: Aug 25, 2023, 00:00 IST

मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बिजली खपत रीडिंग की सटीकता के बारे में उपभोक्ताओं के संदेह को दूर करने हेतु प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों को सूचीबद्ध करते हुए स्मार्ट मीटर की दक्षता के बारे में जनता को आश्वस्त किया। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में, मंडलायुक्त रमेश कुमार और जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक अपडेट साझा किए। 

उन्होंने स्मार्ट मीटर स्थापना और टोल प्लाजा से संबंधित समस्याओं को दूर करने हेतु सरकार के चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। मीडिया को जानकारी देते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि ये स्थापनाएं केवल जम्मू-कश्मीर के लिए नहीं हैं, बल्कि पूरे देश में की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं और बिजली हानि को रोककर अंतिम उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 

सिविल सोसायटी के साथ एक बैठक हुई जिसमें रीडिंग सत्यापित करने के लिए चेक मीटर (स्मार्ट मीटर के समानांतर पुराने डिजिटल मीटर) लगाने का निर्णय लिया गया। “मीटर एक वेयरहाऊस में स्थापित किए गए हैं जहां यह पाया गया कि रीडिंग समान हैं। उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए यही प्रथा अन्य क्षेत्रों में भी दोहराई जाएगी।‘‘ जम्मू में 80 प्रतिषत से अधिक स्थापना कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। 

मंडलायुक्त ने स्थापना करने वालीं दो प्रमाणित कंपनियों टेक्नो और एनविल द्वारा की गई प्रगति पर जोर दिया। कभी-कभी उच्च बिलों के कारणों को स्पष्ट करते हुए, उन्होंने कहा कि बिलों में अगर कोई भी विसंगति थी जो वह पिछली लंबित राशियों के कारण थी और उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि नई प्रणाली के बिल चक्र को ठीक कर दिया गया है।

यह बताया गया कि शिकायतें प्राप्त करने और जल्द से जल्द उनका समाधान करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, रेड क्रॉस सोसाइटी, सिविल सोसाइटी के स्वयंसेवकों की एक समिति भी गठित की गई है। प्रीपेड मीटर के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि पहले चरण में केवल स्मार्ट मीटर ही लगेंगे। प्रीपेड मीटर अभी शुरू नहीं हुए हैं।

मंडलायुक्त ने कहा, ‘‘एक निर्बाध और पारदर्शी स्थापना प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने हेतु, उपभोक्ताओं के संदेह को दूर करने के लिए जेपीडीसीएल अधिकारी मीटर स्थापना के समय विक्रेताओं के साथ रहेंगे।‘‘जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक शिवानंत तायल ने भी मीडियाकर्मियों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया।

एडीजीपी ने मीडिया को टोल प्लाजा से जुड़ी चिंताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सक्रिय दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, जो शिकायतों के समाधान के लिए भारत सरकार के साथ जुड़े हुए हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एक टीम अगले दो दिनों के भीतर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए तैयार है।

संभागीय आयुक्त ने टोल प्लाजा मामले पर विस्तार से बताया कि मुख्य सचिव के नेतृत्व में एनएचएआई अधिकारियों के साथ चर्चा के परिणामस्वरूप त्वरित कार्रवाई हुई है। संभागीय आयुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी एनएचएआई टीम का दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ, सड़क की स्थिति का आकलन करेगा, मूल्यवान सुझाव और समाधान प्रदान करेगा।

 

Tags: Jammu , DDC Jammu , Ramesh Kumar , Divisional Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD