Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इथियोपिया गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. अबीय अहमद अली के साथ बैठक

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Dr. Abiy Ahmed Ali, Johannesburg, South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) , 24 Aug 2023

Last updated on: Aug 24, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अगस्त 2023 को जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर इथियोपिया गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. अबीय अहमद अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विकास में साझेदारी एवं क्षमता निर्माण, व्यापार एवं निवेश, रक्षा सहयोग, आईसीटी, कृषि, युवाओं के कौशल और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स में इथियोपिया की सदस्यता के लिए प्रधानमंत्री अबीय अहमद को बधाई दी। उन्होंने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री अबीय अहमद की सराहना की। प्रधानमंत्री अबीय अहमद ने इथियोपिया को ब्रिक्स परिवार में शामिल करने हेतु भारत के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और इसे इथियोपिया एवं दक्षिणी दुनिया के देशों के लिए गर्व व प्रेरणा का क्षण बताया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Dr. Abiy Ahmed Ali , Johannesburg , South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD