Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बडगाम जिले की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

‘‘बडगाम टाउन का सौंदर्यीकरण‘‘ पहल शुरू की

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Dr Mandeep Kumar Bhandari, Vijay Bidhuri, Akshay Labroo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 Aug 2023

Last updated on: Aug 24, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बडगाम जिले की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और ‘‘बडगाम टाउन का सौंदर्यीकरण‘‘ पहल शुरू की। अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और बडगाम के लोगों को बधाई दी।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि बडगाम जिला प्रशासन द्वारा स्थायी जीवन के लिए नियोजित बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं और सुविधाएं जम्मू कश्मीर के शहरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करेंगी और जनता और यूएलबी को बुनियादी ढांचे में सुधार करने और शहरी स्थानों को सुंदर और समावेशी बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।‘‘

बडगाम शहर के सौंदर्यीकरण की पहल से अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास को बढ़ावा मिलेगा, इसकी पारिस्थितिकी मजबूत होगी और जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं जिले की जीवंतता और संकल्प को प्रतिबिंबित करती हैं। राजभवन में सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने जन प्रतिनिधियों, नागरिक समाज के सदस्यों और युवाओं से गौरवशाली भविष्य के लिए विकासात्मक लक्ष्यों को साकार करने में अपनी सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा “भारत नई सोच और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हमने चांद को छू लिया है, अब हमें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। अब, हमें नई गति और पैमाने के साथ काम करना चाहिए और एक प्रगतिशील समाज के निर्माण में खुद को समर्पित करना चाहिए और स्मार्ट सिटी, स्मार्ट टाउन और स्मार्ट गांवों के दृष्टिकोण को साकार करना चाहिए।”

उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन लोगों की विकास संबंधी जरूरतों के प्रति संवेदनशील है और जम्मू कश्मीर के समावेशी और सतत विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। “हमारे प्रयास समावेशी विकास पर केंद्रित हैं जैसा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के दृष्टिकोण में परिलक्षित होता है ताकि नागरिकों को जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान की जा सके, असमानताओं को दूर किया जा सके और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।

उपराज्यपाल ने बीरवाह में बैरम गुफा के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सौंदर्यीकरण कार्यों का निर्माण करके आचार्य अभिनव गुप्त जी को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ‘विकास भी, विरासत भी‘ का अद्भुत उदाहरण है और बहुआयामी दृष्टिकोण बीरवाह को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मदद करेगा।

जिला विकास परिषद, बडगाम के अध्यक्ष, नजीर अहमद खान ने विकास को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले यूटी प्रशासन का आभार व्यक्त किया। आज उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में चरार-ए-शरीफ तीर्थ के आसपास सार्वजनिक और बच्चों के पार्क, बीरवाह, बडगाम में बैरम हिल गुफा के लिए नवीनीकरण/सौंदर्यीकरण कार्य, एमसी चदूरा में जॉगर्स पार्क, जल आपूर्ति योजना, हरिनू और न्यू टाइप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चून षामिल हैं।

41 करोड़ रुपये की जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें काकनमारन, बडगाम में ट्रांजिट आवास, नया बस अड्डा चदूरा, डीसी कार्यालय परिसर का आधुनिकीकरण, जल आपूर्ति योजना, गुंडीपोरा, बीरवाह और बडगाम में 19 नए पंचायत घरों का निर्माण षामिल है। उपराज्यपाल ने बडगाम के युवाओं को खेल किट और विशेष रूप से विकलांग बच्चों को स्मार्टफोन और स्मार्ट किट भी वितरित किए।

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता,  उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, संभागीय आयुक्त कश्मीर विजय बिधूड़ी, बडगाम के उपायुक्त अक्षय लाबरू, पीआरआई सदस्य, युवा और बडगाम से बड़ी संख्या में लोग राजभवन सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हुए।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Dr Mandeep Kumar Bhandari , Vijay Bidhuri , Akshay Labroo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD