Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

लाल डोरे से बाहर हुई ऊसारी को नियमित करने की अनुमति की नीती को लेकर गांव वासियों में खुशी : अरून सूद

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Aug 2023

Last updated on: Aug 20, 2023, 00:00 IST

अडवाईसरी कांऊसल की मीटिंग के बाद हुए 4 महत्वपूर्ण फैसलों में से एक फैसला चंडीगढ के गांवों में लाल डोरे के बाहर हुई कंस्ट्रक्शन को नियमित करने की और कदम उठाए जाएंगे। यह भाजपा के सालों के प्रयास के बाद संभव हो पाया। इस लिए 23 गांवों के किसानों, पूर्व सरपंचों ने पार्टी कार्यालय आकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का धन्यवाद किया और अपनी कुछ शंकाओं के बारे में बात की।

पुनर्वास कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक को दिलवाने के ऐतिहासिक निर्णय में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के प्रयासों को लेकर आज डॉ भीमराव अम्बेडकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने आभार व्यक्त करने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर बबला, उमेश घई, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और अन्य कार्यकर्ताओं  ने भाग लिया।

सेक्टर 38 की ऊन मार्किट, सेक्टर 37 सी कोलोनी और डडूमाजरा  सेक्टर 38 डी के मैदान में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया । लोगों ने ढोल आदि के साथ पुष्प वर्षा कर अपनी ख़ुशी जाहिर की और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  और सभी गणमान्य व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ और सिरोपे डाल कर  भव्य स्वागत किया  और इस फैसले के लिए उनका धन्यवाद किया |

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नहीं करती बल्कि गरीबों के हक के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जिसमे  शहर के महापौर अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन श्रीनिवास, प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर व रामवीर भट्टी शामिल थे, चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय बनवारीलाल पुरोहित जी को मिला। भाजपा लंबे समय से मांग करती आ रही थी 1979 में पुनर्वास योजना के तहत जिन झुग्गी झोपड़ी वासियों को फ्लैट आवंटित किए गए थे और जिसमें अधिकतर  लोगों ने एक बार यह इससे अधिक इनको अन्य व्यक्तियों को बेच दिए थे, इन फ्लैटों के खरीदने पर सभी लोगों को एक नई पॉलिसी लाकर मालिकाना हक दिया जाए। 

भाजपा की इस मांग को स्वीकार करते हुए प्रशासक ने शहर के डिप्टी कमिश्नर को यह आदेश दिए के दो महीने के अंदर इन मकानों का सर्वे करके जो भी व्यक्ति G.P.A के आधार पर इन मकानों की मिल्कियत का दावा करता है उसे एक नीति द्वारा इस मकान का मालिकाना हक दिया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है वह प्रशासन द्वारा होने वाले सर्वे में भाग लेकर अपने सभी दस्तावेज जमा करवाएं और प्रशासन का सहयोग करें। 

साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा किसी व्यक्ति को भी उसके मकान से बेदखल होने नहीं देगी तथा सभी घरों के मालिकाना हक उनके सही मालिकों को सुनिश्चित करवाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अगुवाही में गरीबों के हकों के लिए दिन रात एक किये हुए है | 

इस फैसले से हजारों घरों में दिवाली जैसा माहोल है और सभी लोग हृदय से भारतीय जनता पार्टी और उनके सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए नहीं थक रहे । स्थानीय लोगों में ख़ुशी की लहर है और लोगों का मानना है कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में जो बात कही वो कर के दिखाई है। 

इस से लोगों के बीच भाजपा में विश्वास का पनपना सहज है । उन्होंने इस कार्य में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और समस्त प्रतिनिधिमंडल और समस्त भाजपा का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD