Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मलकापुर-बुलढाणा में 800 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उद्घाटन किया

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 18 Aug 2023

Last updated on: Aug 18, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में 800 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 45 किमी लंबे नांदुरा से चिखली खंड के चार लेन वाले मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बुलढाणा के सांसद श्री प्रतापराव जाधव, सांसद श्री रक्षाताई खडसे सहित विधायक और अधिकारी भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 45 किलोमीटर लंबी चार लेन परियोजना के उद्घाटन से बुलढाणा के लोगों की प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।भारतमाला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अमरावती-चिखली खंड पैकेज-4 का फोर-लेन निर्माण पूरा हो चुका है। इस परियोजना में छह किमी लंबा नंदुरा ग्रीनफील्ड बाईपास, मलकापुर आरओबी, चार प्रमुख पुल, 18 छोटे पुल, 11 पुलिया, तीन सर्कुलर अंडरपास, चार पैदल यात्री अंडरपास शामिल हैं। इनमें 11.53 किमी लंबी डबल-लेन सर्विस रोड, 20 बस शेड और एक ट्रक ले-बाई शामिल हैं।

इस परियोजना से चार राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे रायपुर, नागपुर और सूरत को लाभ पहुंचेगा।शेगांव के गजानन महाराज मंदिर, नांदुरा के हनुमान मंदिर और बुलढाणा जिले के लोनार सरोवर जैसे पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। बुलढाणा जिले से नागपुर जिले और बुलढाणा से धुले, सूरत तक की यात्रा का समय कम हो जाएगा। कपास, लाल मिर्च, फल, अनाज और अन्य कृषि उत्‍पादों का आवागमन तेज होगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी। नांदुरा में बाईपास के बनने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़, कोलाहल और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

अमृत ​​सरोवर योजना के अंतर्गत उक्त राजमार्ग के निर्माण में झीलों को गहरा करने से प्राप्त मिट्टी का उपयोग किया गया है, जिसके कारण क्षेत्र की झीलों की जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि हुई है। इस जल संरक्षण से मलकापुर के नागरिकों की जल संकट की समस्या दूर हो जायेगी। इसके साथ ही आज के कार्यक्रम में बुलढाणा जिले में 866 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों की भी घोषणा की गई।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD