Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंद्रयान-3 के विशिष्ट निष्कर्षों और इनपुट्स से पूरे विश्व समुदाय को लाभ होगा : डॉ. जितेंद्र सिंह

संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला भारत विश्व का चौथा देश होगा लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत विश्व का एकमात्र देश होगा

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Aug 2023

Last updated on: Aug 17, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा है कि चंद्रयान-3 के विशेष निष्कर्षों और इनपुट्स से पूरे विश्व समुदाय को लाभ होगा। 

डॉ. जितेंद्र सिंह चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एक और ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करने के बाद मीडिया से उस समय बात कर रहे थे, जब प्रज्ञान रोवर को ले जाने वाला अंतरिक्ष यान का "विक्रम" लैंडर मॉड्यूल अपनी आगे की चंद्र यात्रा में प्रोपल्सन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था। 

अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर) ने हमसे बहुत पहले ही अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू कर दी थी और अमेरिका ने 1969 में चंद्रमा की सतह पर एक मनुष्य को भी उतारा था, फिर भी यह हमारा चंद्रयान ही था जिसने चंद्रमा की सतह पर पानी की तस्वीरें खींच कर अमेरिका सहित विश्व में सभी को चौंका दिया। 

उन्होंने कहा कि हमने हमेशा काल्पनिक कहानियां सुनी हैं और हम खुद से पूछते थे कि क्या चंद्रमा पर लोग रहते हैं, लेकिन पहली बार चंद्रयान की खोज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इन सवालों के वैज्ञानिक जवाब तलाशने पर मजबूर कर दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त  करने वाला भारत विश्व का चौथा देश होगा लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत विश्व का एकमात्र देश होगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि मिशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 23 अगस्त 2023 को शाम 5.30 से 6.00 बजे के बीच चंद्रयान-3 की चन्द्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग होगीI उन्होंने कहा, प्रत्येक भारतीय और पूरी दुनिया हर पल इसे देख रही है और सांस रोककर अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रही है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलो-ऑन मिशन है और इसका उद्देश्य चंद्रमा या चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग और परिक्रमा करने की भारत की क्षमता का प्रदर्शन करना है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के लिए आवश्यक जटिल मिशन प्रोफ़ाइल को बहुत सटीक तरीके से क्रियान्वित किया गया है। 

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद छह पहियों वाला रोवर बाहर आएगा और उसके चंद्रमा पर 14 दिनों तक काम करने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि  रोवर पर लगे कई कैमरों की मदद से हम तस्वीरें ले सकेंगे। अंतरिक्ष कर्मियों के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान करने और सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने जैसे अग्रणी निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पूरा श्रेय देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विकास की वर्तमान गति के आधार पर, भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र आने वाले वर्षों में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था हो सकता है।

आगे विस्तार से बताते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, चंद्रयान-3 मिशन के प्राथमिक तीन उद्देश्य हैं, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना, चंद्रमा पर रोवर की परिक्रमा करना और चन्द्रमा की सतह पर इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना।डॉ. जितेंद्र सिंह ने याद दिलाया कि चंद्रयान की श्रृंखला में पहले, अर्थात् चंद्रयान-1 को चंद्रमा की सतह पर पानी की उपस्थिति की खोज करने का श्रेय दिया जाता है और जो विश्व, यहां तक कि सबसे प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए एक नयी खोज थी। 

संयुक्त राज्य अमेरिका का   नासा भी इस खोज से हैरान था और उसने अपने आगे के प्रयोगों के लिए इन जानकारियों का उपयोग किया। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान-3 इससे अगले स्तर पर संचालित है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान अपने प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित लॉन्च व्हीकल मार्क-3 का उपयोग किया है।

इससे पहले इस मिशन को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट प्रक्षेपण (लॉन्च)  वाहन के माध्यम से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था और उसके बाद चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक कक्षा में भेजा गया था।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD