Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

"भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के अनुरूप है" : हरदीप एस. पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने प्रेरक राष्ट्रगान प्रस्‍तुति और 'जय हे' वीडियो का शुभारंभ किया; यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'राष्ट्र प्रथम और सदैव सर्वप्रथम' के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Aug 2023

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने विभिन्न खेल विधाओं में भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाडि़यों को शामिल करने वाली भारत के राष्ट्रगान की एक प्रस्तुति का कल (15 अगस्‍त) शुभारंभ किया। इस पहल का इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा समर्थन किया गया है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे ले जाने के अनुरूप है। उउन्‍होंने कहा कि खेल के मैदान में जीत या हार नहीं, अपितु खेल की भावना और खेल के प्रति समर्पण राष्ट्र के लिए हर्षोल्लास  लाता है। इ

स शुभ दिन पर, इंडियन ऑयल द्वारा शुभारंभ की गई खेल गान प्रस्‍तुति खेल के प्रति देश के उत्‍साह को पुन: सक्रिय करती है और पैरा-एथलेटिक्स सहित विविध खेलों के लिए दृढ़ समर्थन, 'राष्ट्र प्रथम, सदैव सर्वप्रथम' की भावना का प्रतीक है। श्री पुरी ने 'जय हे' नामक एक प्रेरणादायक संगीतमय वीडियो का भी अनावरण किया, यह एक रचनात्मक अभिव्यक्ति है और 'राष्ट्र प्रथम, सदैव सर्वप्रथम' का प्रतीक है, यह एक सिद्धांत है जो जीवन के हर पहलू में व्याप्त है और जीवन में व्यापक प्रगति की प्रेरणा देता है।

यह वीडियो इन एथलीटों के अपने खेल के प्रति गहन समर्पण और प्रतिबद्धता को खूबसूरती से दर्शाता है और इन सबसे बढ़कर, वैश्विक खेल मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए उनके अटूट संकल्प और अथक प्रयास को भी दर्शाता है। इस प्रयास का उद्देश्य उस प्रत्येक भारतीय खिलाड़ी के समर्पण को प्रदर्शित करना है जो अपनी युवावस्था के दौरान उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते हैं और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल करते हैं।

इस पहल में सभी भारतीयों को प्रेरित करने की क्षमता है, और आशा है कि 'जय हे' प्रत्येक भारतीय को हमारे महान राष्ट्र के प्रति योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा, यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आदर्श वाक्य- "राष्ट्र प्रथम और सदैव सर्वप्रथम"-एक वास्तविकता! का भी अनुसरण करता है।

 

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD