Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बीमा क्लेम की राशि न मिली तो खुद बैठूंगा धरने पर: अभय चौटाला

मंगलवार तक दिया प्रशासनिक अधिकारियों को अल्टीमेटम

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 12 Aug 2023

Last updated on: Aug 12, 2023, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि आगामी सोमवार अथवा मंगलवार तक किसानों के खातों में उनके बीमा क्लेम की राशि नहीं आई तो वे बड़ी कार्रवाई करेंगे और इसके तहत उपायुक्त व जिला पुलिस अधीक्षक को उनके कार्यालयों से निकालने की भी हो सकती है।वे शनिवार को गांव नारायणखेड़ा में बीमा क्लेम व अपनी अन्य मांगों के समर्थन में धरनारत किसानों को संबोधित कर रहे थे। 

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी सोमवार व मंगलवार तक किसानों की मांग पूरी न होने पर वे स्वयं भी किसानों के बीच धरने पर बैठेंगे। इस दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे पहले भी सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कह चुके हैं कि वे इस धरने को लंबा न चलाएं क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो यह धरना विकराल रूप धारण कर जाएगा। 

इसी प्रकार के किसान आंदोलन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी झुकने पर मजबूर कर दिया था। इनेलो नेता ने कहा कि किसान कमजोर नहीं है और वह अपना हक लेना जानता है। 

विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे आगामी 25 अगस्त को हरियाणा विधानसभा के सत्र में किसानों की मांगों का मुद्दा जोरशोर से उठाएंगे, फिर चाहे इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री से ही क्यों न झगडऩा पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों की पैरवी करते हुए ही वे पहले भी विधानसभा से अपनी सदस्यता छोड़ चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर किसान आंदोलन ने सरकार की चूलें हिला दी थी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को परेशान करने में जुटी है और इस दौरान सरकार के कई एजेंट बहरूपियों के रूप में किसानों को गुमराह करने की चेष्टा कर रहे हैं, किसानों को ऐसे बहरूपियों से सावधान रहना चाहिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता, वे किसानों के साथ संघर्षरत रहेंगे।

उन्होंने पुरजोर तरीके से किसानों की सभी मांगों को जायज बताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर किसान नेता रवि आजाद व युवा नेता गोकुल सेतिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के साथ इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, विनोद बेनीवाल, विनोद दड़बी, इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, गुरविंद्र सरपंच, गुरप्रीत सिंह गिल, दिनेश बेनीवाल व विनय श्योराण आदि पार्टी पदाधिकारी व

कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD