Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने लिम्फैटिक फाइलेरिया के लिए पूरे देश में दवा देने मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वार्षिक पहल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

भारत, मिशन मोड, बहु-सहभागी, बहु-क्षेत्र वाले अभियान के माध्यम से वैश्विक लक्ष्य से तीन साल पहले वर्ष 2027 तक लिम्फैटिक फाइलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है : डॉ. मनसुख मांडविया

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2023

Last updated on: Aug 10, 2023, 00:00 IST

"भारत, मिशन मोड, बहु-सहभागी, बहु-क्षेत्र वाले अभियान के माध्यम से वैश्विक लक्ष्य से तीन साल पहले वर्ष 2027 तक लिम्फैटिक फाइलेरिया को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।" यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, की उपस्थिति में पूरे देश में दवा देने (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, एमडीए) की वार्षिक पहल के दूसरे चरण का उद्घाटन करने के दौरान कही।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देते हुए कहा, "जनभागीदारी और 'संपूर्ण सरकार' तथा 'संपूर्ण समाज' दृष्टिकोण के माध्यम से, हम देश से इस बीमारी को खत्म करने में सक्षम होंगे"। 10 अगस्त, 2023 से शुरू होने वाला दूसरा चरण, 9 चिन्हित राज्यों (असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश) के 81 जिलों को कवर करेगा।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री. टी.एस. सिंह देव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रिजेश पाठक, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री श्री निरंजन पुजारी, असम के स्वास्थ्य मंत्री श्री केशव महंत और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता वर्चुअल रूप से इस उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए, डॉ. मांडविया ने इस बात पर जोर दिया कि "प्रयास केवल दवाएँ लेने तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों को खत्म करने की भी कोशिश की जानी चाहिए। इसके बिना लक्ष्य को प्राप्त करने की हमारी प्रगति काफी हद तक बाधित होगी।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी के लिए एक स्वस्थ राष्ट्र सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य और केंद्र सरकारों के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया। मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन अभियानों की सफलता के बारे में बात की। इस संबंध में उन्होंने नि-क्षय मित्र का उदाहरण दिया। डॉ. मांडविया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि “जमीनी स्तर से शुरू होने वाले सभी हितधारकों की भागीदारी से सामुदायिक संवाद इस मिशन में सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।” 

जन अभियानों की व्यापक पहुंच को रेखांकित करते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, "जागरूकता फैलाने की पहल तथा गांवों, पंचायतों में संचार कार्यक्रम अभियान को प्रेरित करेंगे, जिससे देश भर में व्यापक पहुंच प्राप्त होगी।" प्रयासों को और मजबूती देने के लिए, डॉ. मांडविया ने इस बात का समर्थन किया कि इस बीमारी को खत्म करने के उपाय के रूप में स्वास्थ्य कर्मियों या पेशेवरों के सामने दवा की खुराक देने पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया द्वारा डेंगू बुखार 2023 और चिकनगुनिया बुखार के नैदानिक प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किए गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा, "फाइलेरिया के खिलाफ दवा देने के अभियान (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) की शुरुआत हमारे देश के स्वास्थ्य एजेंडे का एक महत्वपूर्ण क्षण है। लिम्फैटिक फाइलेरिया को खत्म करने के हमारे प्रयास में, यह महत्वपूर्ण है कि चिन्हित जिलों में निरंतर मजबूत एमडीए कवरेज हासिल की जाए। 

हमारा सामूहिक दृढ़ संकल्प, लिम्फैटिक फाइलेरिया को खत्म करके स्थानीय लोगों के जीवन को बदलने में सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा विभाग के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल; 9 राज्यों के प्रमुख सचिव और मिशन निदेशक; स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव और मिशन निदेशक (एनएचएम) सुश्री लामचोंगहोई स्वीटी चांगसन; स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री राजीव मांझी; संबद्ध मंत्रालयों के संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय वेक्टर-जनित रोग नियंत्रण केंद्र की निदेशक डॉ. तनु जैन; कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय की निदेशक डॉ. एम. इंदुमती; 9 राज्यों के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक और क्षेत्रीय निदेशक एवं वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD