Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Dr Arun Kumar Mehta, Dr Mandeep Kumar Bhandari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 Aug 2023

Last updated on: Aug 08, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा हेतु वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, प्रशासनिक सचिव, एडीजीपी, संभागीय आयुक्त, उपायुक्त, एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारी, व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से षामिल हुए।

उपराज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह के मद्देनजर जिला प्रशासन और सरकारी विभागों द्वारा नियोजित अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने कहा, पूरे केंद्र शासित प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश‘, ‘हर घर तिरंगा‘ और जम्मू तथा श्रीनगर में ‘तिरंगा यात्रा‘ के सफल संचालन हेतु हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे।‘‘

उन्होंने जिला प्रशासन और विभागों को ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ के तहत गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया। उपराज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में आम नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, युवा क्लबों, नागरिक समाज, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी स्काउट्स और गाइड्स, सेना के दिग्गजों, पूर्व सैनिकों, प्रमुख नागरिकों और शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी के लिए भी कहा। उपराज्यपाल ने संस्कृति विभाग को शहीदों पर मोनोग्राफ लाने का सुझाव दिया। 

उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख इमारतों, पर्यटन स्थलों, सीमावर्ती गांवों को तिरंगी रोशनी से रोशन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों के सम्मान में गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए उपायों पर भी चर्चा हुई।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Dr Arun Kumar Mehta , Dr Mandeep Kumar Bhandari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD