Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास होगा सुनिश्चित: संजय रत्न

विधायक ने 120 लाख के कार्यों के किए शिलान्यास

Sanjay Rattan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 08 Aug 2023

Last updated on: Aug 08, 2023, 00:00 IST

ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इसमें किसी भी तरह से धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। यह उद्गार ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने मंगलवार को अपने विस क्षेत्र में 120 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के उपरांत व्यक्त किए। 

विधायक संजय रतन ने राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी से गांव उच्छाड़ एंबुलेंस सड़क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इस पर 43 लाख 31 हजार की राशि व्यय की जाएगी। 

इस मार्ग के निर्माण से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी विशेष तौर पर एंबुलेंस के माध्यम से रोगियों को अस्पताल तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि कि प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए संपर्क सड़कें भाग्य रेखाएं होती। 

विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसके बाद विधायक ने एंम्बुलेंस सड़क कुरेड़ा से गांव गाहरा तक लगभग 74 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 1 कि मी  सड़क का भूमि पूजन भी किया ।

उन्होंने कहा कि लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए 128 कनाल भूमि का निरीक्षण भी किया जा चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।  विधायक ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालाजी का भी निरीक्षण किया और उन्होंने स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त कमरों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। 

विधायक ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प हैं इसी दिशा में सार्थक कदम भी उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

Tags: Sanjay Rattan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD