Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पीढ़ियों की लंबी लड़ाई की जीत की भांजे और भांजियों को शुभकामनाएं : जयराम ठाकुर

सिरमौर के मामा है जयराम ठाकुर : डॉ राजीव बिन्दल

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Rajeev Bindal, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Aug 2023

Last updated on: Aug 06, 2023, 00:00 IST

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद हाटी समुदाय द्वारा इस संघर्ष के अविस्मरणीय सहयोग देने के लिए जयराम ठाकुर का आभार समारोह शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। इस समारोह में हाटी समुदाय के लोगों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने भांजे भांजियों द्वारा इस तरह का सम्मान पाकर अभिभूत हूं। 

कई पीढ़ियों की लंबे संघर्ष के बाद यह दिन आया है। यह आंदोलन जब शुरू हुआ तो मेरी उम्र दो साल की थी। इस संघर्ष को जिस तरह धैर्य और लोकतांत्रिक तरीक़े से चलाया गया उसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।  उन्होंने कहा कि यह आवश्यक था, इसका लाभ हमारे हाटी भांजे-भांजियों को मिलेगा। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने सभी हाटी भांजे-भांजियों को बधाई और शुभकामनाएं  देता हूं। 

इस मौक़े पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जयराम ठाकुर के प्रयासों और केंद्रीय नेतृत्व की वजह से यह दिन आया है। जयराम ठाकुर सिरमौर के मामा हैं। इस बार भांजे पूरा सहयोग देकर सिरमौर में रिकॉर्ड बनायेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी के कल्याण के लिए संकल्पित है। शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने पर बधाई दी। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं थी। इसके लिए काफ़ी तैयारी करनी पड़ी, सारी तकनीकी बाधाओं को हल करने के बाद मैं गृहमंत्री अमित शाह से मिला और उन्होंने सीधे और सरल शब्दों में हां कह दिया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जो कहते हैं वह करते हैं। आज वह दिन आ गया है। उन्होंने कहा कि इस बिल को क़ानून बनाने में सहयोग देने वाले सभी माननीय संसद सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप का भी मैं विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि एक जैसी समाजार्थिक-भौगोलिक स्थितियों के बाद जौनसार बाबर को जनजातीय दर्जा 55 साल पहले मिल गया था लेकिन हाटी समुदाय रह गया था। तब से यह मांग एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही थी। अब यह पूरी हुई। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हाटी जनजातीय दर्जा देने पर कई सवाल उठा रहे थे और कह रहे थे कि यह आसान नहीं होगा लेकिन जब यह क़ानून राज्य सभा में आया तो कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे ने भी इसका विरोध नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करने  वक़्त लेकर दिल्ली जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने हाटी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जल्दी ही आपका मामा सिरमौर भी आएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा  कि इस लड़ाई को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हाटी के बेटे कहे जाने वाले बलदेव तोमर इस बार बहुत थोड़े अंतराल से विधान सभा पहुंचने से चूंक गये। यदि सिरमौर ने पूरा-पूरा साथ दिया होता तो आज प्रदेश की राजनैतिक स्थितियां भी कुछ और होती। उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक मसला था, इसे राजनैतिक लाभ हानि के हिसाब से हम नहीं देखते हैं।  हमने अपना वादा निभा दिया है और अब हमारे भांजे-भांजियों की बारी है। 

उन्होंने कहा यह पीढ़ियों की लड़ाई थी और यह क़ानून भी पीढ़ियों के लिए है। जैसे लोग सामाजिक सौहार्द के साथ रह रहे थे, उसी तरह से आगे भी रहें। हम प्रदेश के हर वर्ग के हितों की आवाज़ उठाते रहेंगे। इस मौक़े ऊपर उनके साथ हाटी संघर्ष समिति के लोगों के साथ शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पावंटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप आदि उपस्थित रहे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Rajeev Bindal , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD