Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संवाद करेगा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक

19 अगस्त से शैक्षणिक संस्थानों में होगा संवाद का आगाज

Himachal Admin, Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में  नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त से संवाद कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा इस के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नेशनल नार्को कोर्डिनेशन पोर्टल के तहत आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

इस अवसर पर समन्वय समिति की संयोजक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित़। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में नशा निवारण अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है इसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

संवाद के सुचारू कार्यान्वयन के लिए टीमें गठित

उपायुक्त ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के तहत एसडीएम, डीएसपी, एसएचओ, खंड चिकित्सा अधिकारी, कल्याण विभाग तथा आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों की अलग अलग टीमें गठित की गई हैं जो निर्धारित शेड्यूल के तहत बच्चों को स्कूलों नशे के दुष्प्रभावों, पौषाहार, मेंटल हेल्थ, व्यवहार में सुधार इत्यादि को लेकर जागरूक करेंगे ताकि विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनकर समाज निर्माण में अमूल्य योगदान दे सकें। 

संवाद कार्यक्रम के तहत गठित टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि बच्चों के साथ बेहतर तरीके से विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया जा सके।

सात स्वास्थ्य संस्थानों में नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं

प्रत्येक शुक्रवार तथा शनिवार को सांय दो बजे से चार बजे तक कांगड़ा जिला के जोनल अस्पताल धर्मशाला के साथ सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर, इंदौरा और पालमपुर में नशा मुक्ति क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक नशे की चपेट में आए रोगियों का चेकअप कर रहे हैं तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

उपायुक्त ने कहा कि जिला के 14 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी नशा मुक्ति क्लीनिक आरंभ करने के लिए प्रक्रिया जारी है ताकि लोगों को नशे से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नशा निवारण और पुनर्वास केंद्रों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होंगे चिह्न्ति

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने जिले में नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्न्ति किया जाएगा। इस के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा चिह्न्ति क्षेत्रों में नशा निवारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा पुलिस की ओर से निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

इस अवसर पर सीएमओ सुनील शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, उपनिदेशक कृषि डॉ. राहुल कटोच, शिक्षा विभाग से सुधीर कुमार सहित गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Admin , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD