Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने गुरिंदर सिंह खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए का चेयरमैन नियुक्त किया

फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रेवाल और महासचिव दीप सिंह ने गुरिंदर खालसा को उनकी नई जिम्मेदारी पर दी बधाई

Gatka, World Gatka Federation, Gurinder Singh Khalsa, Harjeet Singh Grewal, President, World Gatka Federation, WGF, USA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यूएसए , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने अमेरिका में गतका के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यात सिख नेता, उद्यमी और सार्वजनिक वक्ता गुरिंदर सिंह खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए का चेयरमैन नियुक्त किया है। वर्ल्ड गतका फेडरेशन (डब्ल्यूजीएफ) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और महासचिव डा. दीप सिंह ने फिशर्स, इंडियाना में गुरिंदर खालसा को नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें इस नियुक्ति के लिए बधाई दी।

डब्ल्यूजीएफ ने खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए के चेयरमैन के रूप में देश भर में गतका के अभ्यास को बढ़ावा देने और विस्तार करने का काम सौंपा गया है। उनकी जिम्मेदारियों में संयुक्त राज्य अमेरिका के विभिन्न राज्यों में गतका एसोसिएशन्स की स्थापना करना, गतका खिलाड़ियों/अखाड़ों के साथ समन्वय करना, देश में बैठकें और कार्यक्रम आयोजित करना और गतका प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के दौरान गतका फेडरेशन यूएसए का प्रतिनिधित्व करना शामिल है।

गुरिंदर सिंह खालसा, जो अमेरिका में सिख पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, का गतका के क्षेत्र में उनकी नई भूमिका में स्वागत करते हुए, गतका प्रमोटर हरजीत सिंह ग्रेवाल और डॉ. दीप सिंह ने आशा व्यक्त की कि खेल के प्रति खालसा के समर्पण, प्रेम और जुनून को देखते हुए, वे इस प्राचीन खेल को बढ़ावा देने के लिए गतका फेडरेशन यूएसए और डब्ल्यूजीएफ द्वारा उल्लिखित वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर, गुरिंदर सिंह खालसा ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए डब्ल्यूजीएफ का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वे अमेरिका में मार्शल आर्ट गतका को एक खेल के रूप में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

 

Tags: Gatka , World Gatka Federation , Gurinder Singh Khalsa , Harjeet Singh Grewal , President , World Gatka Federation , WGF , USA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD