Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नितिन गडकरी ने लुधियाना में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ साइकिल ट्रैक और पार्किंग स्लॉट का दिया आश्वासन: संजीव अरोड़ा

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Jul 2023

Last updated on: Jul 28, 2023, 00:00 IST

लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने कहा कि अपनी मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लुधियाना आने का अनुरोध किया। अरोड़ा ने कहा, "मेरे अनुरोध पर, गडकरी ने संसद के चालू मानसून सत्र के बाद अगले महीने लुधियाना का दौरा करने का वादा किया।" 

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गडकरी की प्रस्तावित यात्रा लुधियाना और राज्य के अन्य हिस्सों में बुनियादी ढांचे को और बढ़ाने के लिए वरदान साबित होगी। अपनी बैठक के दौरान, अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री को तीन आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। 

उन्होंने मंत्री से मुक़्क़मल होने जा रहे एलिवेटेड हाईवे के साथ पार्किंग स्लॉट पर ध्यान देने का अनुरोध किया, जो पहले से ही लुधियाना में पूरा हो रहा है। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) ने पहले से ही ऐसे स्थानों की पहचान कर ली है जहां सर्विस रोड और मेन कैरेज के बीच लगभग 750 वाहन खड़े हो सकते हैं। 

उन्होंने मंत्री को बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए एस्टीमेट तैयार किये जा रहे हैं। अरोड़ा ने गडकरी से लुधियाना में नेशनल हाइवेज के किनारे जहां भी संभव हो साइकिल ट्रैक के निर्माण पर विचार करने का भी अनुरोध किया। 

उन्होंने मंत्री को बताया कि लुधियाना दुनिया की साइकिल राजधानी है और साइकिल पर्यावरण के अनुकूल, लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी और आम लोगों के लिए परिवहन का किफायती साधन है। अरोड़ा ने गडकरी को बताया कि ये सभी मुद्दे पहले से ही एनएचएआई की जानकारी में हैं और एनएचएआई के चेयरमैन के साथ भी इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। पूछने पर एनएचएआई के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि पार्किंग स्लॉट बनाए जाएंगे और एस्टीमेट पहले से ही तैयार किया जा रहा है। अनुमानित परियोजना लागत 7 करोड़ रुपये होगी। 

साथ ही पहले चरण में 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 21 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा, सिधवां नहर पर पहले से ही स्वीकृत चार पुल 19 करोड़ रुपये के बजट के साथ टेंडरिंग स्टेज में हैं।

अरोड़ा ने कहा, "केंद्रीय मंत्री ने मेरे साथ चर्चा किए गए सभी मुद्दों पर मुझे अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।" उन्होंने कहा कि एलिवेटेड हाईवे के साथ पार्किंग स्थल स्थापित होने के बाद ट्रैफिक जाम की एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके अलावा साइकिल ट्रैक का प्रस्ताव भी लागू होने के बाद शहर के लिए वरदान साबित होगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD