Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Gautam Buddha University, Greater Noida, Asian Youth and Junior Weightlifting Championships 2023, Weightlifting Federation of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 27 Jul 2023

Last updated on: Jul 27, 2023, 00:00 IST

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 27 जुलाई को एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता भारत में पहली बार ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में 30 से अधिक भारतीय भारोत्तोलक भाग लेंगे। इनमें खेलो इंडिया के कई वैसे एथलीट भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने ही कुल मिलाकर 61 पदक जीतकर भारोत्तोलन राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भारत की ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

इस आयोजन के बारे में बात करते हुए, श्री. ठाकुर ने कहा, “मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि भारत इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जहां एशियाई क्षेत्र के 15 से अधिक देश, 200 एथलीट और 50 से अधिक तकनीकी कर्मचारी व प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं।

इस तरह के आयोजन खेल जगत में भावी सफलताओं के आधार हैं। मैं इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को शुभकामनाएं देता हूं।”भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की सराहना करते हुए, श्री ठाकुर ने कहा, “मैं जानता हूं कि इतने कम समय में इतनी बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी करना आसान नहीं है, लेकिन जहां चाह वहीं राह होती है और भारोत्तोलन महासंघ ने अपने अध्यक्ष सहदेव यादव के नेतृत्व में इसे साबित कर दिखाया है।”

केन्द्रीय मंत्री ने कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित भारतीय भारोत्तोलकों की उपलब्धियों के बारे में भी चर्चा की, जो युवा एथलीटों को अधिक शक्ति के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने मार्टिना देवी, हर्षदा गरुड़ और धनुष लोगनाथन जैसे एथलीटों की नई पीढ़ी को भी बधाई दी, जिन्होंने अतीत में शीर्ष स्तर पर कई खेलो इंडिया गेम्स पदक तथा अन्य पदक जीते हैं। एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 28 जुलाई से शुरू होगी और 5 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Gautam Buddha University , Greater Noida , Asian Youth and Junior Weightlifting Championships 2023 , Weightlifting Federation of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD