Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मुख्य मंत्री ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

कहा, पंजाब सरकार ने राहत कामों में पूरी सरकारी मशीनरी झोंकी

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Jul 2023

Last updated on: Jul 27, 2023, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। वह आज यहां हरपाल टिवाना कला केंद्र में पटियाला जि़ला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए समाज सेवीं संस्थाओं, आम नागरिकों और समाज सेवकों  का सम्मान करने के लिए करवाए एक विशेष समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर रहे थे। 

उनके साथ पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैनहरचंद सिंह बरसट, पटियाला के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली और राजपुरा के विधायक नीना मित्तल, सिरमन जीत कौर पठाणमाजरा  समेत डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर बाढ़ की इस प्राकृतिक आपदा से निपटने  के लिए पंजाब सरकार ने पूरी सरकारी मशीनरी झोंक दी जिससे बाढ़ पीडितों का जान और माल नुक्सान कम से-कम हो। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीडितों की हर संभव मदद का भरोसा दिया है और सरकार अपनी वचनबद्धता पूरी तरह निभाएगी। जौड़ामाजरा ने कहा कि बाढ़ दौरान पंजाब भर में एन. जी. ओज., किसानों, नौजवानों और समाज सेवकों सहित गांवों के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रालियों से जहाँ पशूओं के लिए हरा चारा लाये, वहीं दवाएँ, सुखा-राशन  और पेयजल सहित और राहत सामग्री के साथ अपना योगदान देकर बाढ़ पीडितों के लिए राहत कार्य युद्ध  स्तर पर आरंभ किए। 

उन्होंने कहा कि इसलिए इनका सम्मान करना हमारा फज़ऱ् बनता है और पंजाब सरकार की ओर से आज पटियाला में जि़ला स्तर पर यह सम्मान किया गया है। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यो  में जि़ला प्रशासन का सहयोग करने वालों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।सम्मान समरोह मौके विधायक अजीत पाल सिंह कोहली और नीना मित्तल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार के कंधे से कंधा जोडक़र योगदान करने वाले सभी समाज सेवियों, आम नागरिकों और हर धार्मिक, सामाजिक और अन्य  संस्थाओं का धन्यवाद किया, जिसने मानवता को अपना धर्म समझकर किसी न किसी तरह मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया।

 दोनों विधायकों ने कहा कि पटियाला जि़ला प्रशासन इस कार्य के लिए  बधाई के पात्र है,  डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने समय सिर आवश्यक कदम उठाए और जि़लो में भारी बाढ़  के बावजूद किसी बड़े जानी नुक्सान से बचा रहा। डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने कहा कि वह यदि पटियाला जि़ले में बाढ़ के कारण जानी नुक्सान से लोगों को बचाया जा सक ा हैं तो इसमें समाज सेवियों और आम नागरिकों के सहयोग ने बड़ी भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि यदि एन. जी. ओज और समाज सेवीं इस तरह  मदद के लिए आगे न आये होते  तो उनके लिए इस चुनौती का मुकाबला करना इतना आसान नहीं होता।  साक्षी साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर जि़ला सिविल प्रशासन के सभी आधिकारियों और कर्मचारियों सहित  पुलिस विभाग ने आई. जी. मुखविंदर सिंह छीना और एस. एस. पी. वरुण शर्मा के नेतृत्व अधीन पूरी तनदेही से बाढ़ में लोगों की हर तरह के साथ मदद की। 

उन्होंने कहा कि अब उनका मुख्य निशाना नदियों में पड़ी दरारों को भरना, क्षतिग्रस्त संपर्क सडक़ों और अन्य  बुनियादी ढांचो की मुरम्मत और प्रभावित लोगों की मदद करने सहित लोगों का बाढ़ के बाद होने वाली  बीमारियों से बचाव करना है। इस मौके ज़िला योजना समिति के चेयरमैन जस्सी सोहियें वाला, ए. डी. सीज जगजीत सिंह और अनुप्रिता जौहल, सहायक कमिशनर ( यू. टी.) डा अकशिता गुप्ता,  और अन्य आधिकारियों सहित  बड़ी संख्या पहुंची समाज सेवीं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD