Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

विश्व जनसंख्या दिवस : महिलाओं को शिक्षित और स्वतंत्र बनाना जनसंख्या नियंत्रण करने में कर सकता है मदद : बलबीर सिंह

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रूण हत्या रोकने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, World Population Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2023

Last updated on: Jul 24, 2023, 00:00 IST

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाः बलबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना और उनको रोज़गार मुहैया करवाना आबादी को नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा, “जब हर महिला शिक्षित, जिम्मेदारियों से सचेत और अपने फर्जों और अधिकारों से अवगत होगी तो कुदरती तौर पर वह आबादी नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 27 जून से शुरू हुई महीना भर चलने वाली जागरूकता गतिविधियों की समाप्ति के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करवाए गए राज्य स्तरीय समागम की अध्यक्षता कर रहे थे। यह समागम मोहाली में डा. बी. आर. अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल सायंसज़ ( एमज़) में करवाया गया।

डाः बलबीर सिंह ने कहा कि चाहे पंजाब में आबादी नियंत्रण के मामले में स्थिति काफ़ी बढ़िया है, परन्तु इस दिशा में अभी और यत्नों की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि मातृ मौत दर (प्रसूति के दौरान जच्चा मौतें) और कन्या भ्रूण हत्या मुख्य चिंताएं हैं। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य में से भ्रूण हत्या को मुकम्मल रूप में रोकने के लिए ठोस प्रयास किये जाएँ। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के ख़ात्मे के लिए समपर्ण और पूरी लगन के साथ काम करने वाले जिलों को इनाम देने का भी ऐलान किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इन सभी मसलों पर शिद्दत के साथ काम कर रही है, परन्तु लोगों की मानसिकता में तबदीली ही ऐसीं सामाजिक कुरीतियों को ख़त्म करने में मददगार साबित हो सकती है। इस मौके पर स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डाः आरती ने आबादी नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के अलग-अलग तरीकों के बारे विस्तार के साथ बताया। 

उन्होंने कहा कि विश्व आबादी दिवस दो पखवाड़ों में मनाया जाता है। इन पखवाड़ों के दौरान परिवार नियोजन के अलग- अलग तरीकों के बारे जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ देर से विवाह करने के नुक्सान, दो बच्चों के जन्म के मध्य वाजिब समय के बारे लोगों को जागरूक किया जाता है।

समागम के दौरान बरनाला और अमृतसर जिलों को परिवार नियोजन के क्षेत्र में बढ़िया कारगुज़ारी करने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। जबकि राज्य भर के डाक्टरों, स्टाफ नर्सों, एऐनऐमज़, मल्टीपर्पज़ हैल्थ वर्करों और आशा वर्करों को भी मिसाली काम करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव- कम- एम. डी. एन. एच. एम., डाः अभिनव त्रिखा, स्वास्थ्य सेवाओं के डायरैक्टर डाः आदर्शपाल कौर, परिवार कल्याण  के डायरैक्टर डाः रविन्दरपाल कौर, ई. एस. आई. के डायरैक्टर डाः सीमा, एमज़ मोहाली के प्रिंसिपल डाः भवनीत भारती, सहायक डायरैक्टर डाः विनीत नागपाल और स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डाः आरती भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , World Population Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD