Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल खेल के क्षेत्र में फिर चमकेगा पंजाब, नई खेल नीति ने बदली दिशा: मीत हेयर लोगों की सेवा में हाज़िर हैं हर कांग्रेसी वर्कर - गुरजीत सिंह औजला भगवंत मान ने बठिंडा वासियों से की अपील: बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू परनीत कौर ने कहा पूरा पटियाला जिला मेरा परिवार, बहु बनकर आई, बेटी जैसा प्यार मिला भगवंत मान ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार वाईपीएस स्कूल के छात्र हरगुन सिंह आहलूवालिया ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया एन.के शर्मा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर उमड़ा जनसैलाब ऋचा चड्ढा, तृप्ति डिमरी से लेकर विक्की कौशल तक - 8 किरदार जो अपनी छोटी भूमिकाओं के बावजूद स्क्रीन पर छाए रहे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट किया स्मृति चिन्ह जिला निर्वाचन अधिकारी कम जिलाधीश ने 'स्वीप' टीम द्वारा तैयार किये गये गीत 'वोट मैं जरूर पाउणी आ'का वीडियो जारी किया अमृतसर की आवाज उठाने वाले नेता को दें अपना वोट- बाबर औजला पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में आपदा से नुकसान का आकलन के लिए आए केन्द्रीय दल के साथ की बैठक

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत पहाड़ी राज्यों को अलग पैटर्न पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jagat Singh Negi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jul 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रवनीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आए आठ सदस्यीय केंद्रीय दल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय दल को अवगत करवाया कि प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार को हिमाचल की उदारता से मदद करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान मिली सहायता की तर्ज पर हिमाचल को भी केन्द्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के आपदा से संबंधित वर्तमान दिशा-निर्देशों में बहुत कम आर्थिक सहायता का प्रावधान है। 

प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण इत्यादि की अधिक लागत को देखते केंद्र सरकार को हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी राज्यों को अलग पैटर्न पर आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है, जिसे स्थाई रूप से बहाल करने में काफी वक्त लगेगा और विशेष आर्थिक सहायता की भी आवश्यकता होगी। 

ऐसे में इस त्रासदी से उबरने के लिए प्रदेश को उदार वित्तीय मदद के लिए केन्द्र सरकार को आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्तरिम राहत के लिए केन्द्र सरकार को पत्र भी लिखा है और मानसून के बाद इस बारे में संशोधित ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, वित्त सचिव अक्षय सूद, विशेष सचिव राजस्व डी.सी.राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jagat Singh Negi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD