Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

मनीष पॉल, गजराज राव, गणेश आचार्य ने किया तुंगा अस्पताल की नई ब्रांच का उद्घाटन

 Manish Paul, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 18 Jul 2023

Last updated on: Jul 18, 2023, 00:00 IST

मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर मल्टीस्पेशलिटी तुंगा अस्पताल की नई ब्रांच का उद्घाटन बॉलीवुड एक्टर एंकर मनीष पॉल, अभिनेता गजराज राव और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. राजेश शेट्टी सहित उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।

अंधेरी, जुहू और उसके आसपास के लोगों को इलाज के लिए यह बेहतरीन अस्पताल है।  तुंगा हॉस्पिटल आधुनिक तकनीक से लैस है और यह अस्पताल मरीजों का सस्ते में इलाज करेगा।

मनीष पॉल ने बताया कि शेट्टी परिवार को बहुत बधाई व शुभकामनाएं। इस इलाके में ऐसे एक अस्पताल की जरूरत थी। तुंगा अस्पताल में बहुत सारी लेटेस्ट सुविधाएं हैं। राजेश शेट्टी ने कहा कि मनीष पॉल से हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं और मेरे अनुरोध पर वह हमारे अस्पताल की नई शाखा के उद्घाटन पर आए, उनका दिल से शुक्रिया। वह हेल्थ और फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं और मेडिकल क्षेत्र में नई तकनीक के प्रति बड़ी जिज्ञासा रखते हैं। यह हमारा मुम्बई में पांचवां अस्पताल है जिसमें आईसीयू सुविधा भी उपलब्ध है। 

मलाड के अलावा हमारे अस्पताल की शाखा मीरा रोड और बोईसर में भी है।"मनीष पॉल ने आगे कहा कि आमतौर पर लोग अस्पताल जाने के नाम से ही डर जाते हैं, मगर हर व्यक्ति को बिना किसी डर के अस्पताल जाकर रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए। 

डॉक्टर्स को अपना दोस्त बना लें और नॉर्मल जांच करवाते रहें, आप सेहतमंद रहेंगे। इस अस्पताल में आकर मुझे कई कमाल के डॉक्टर्स मिले, भविष्य में मैं एक डॉक्टर की भूमिका निभाना चाहता हूँ।" मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कहा कि इस एरिया में ऐसी सुविधाओं से लैस अस्पताल की बेहद आवश्यकता थी, राजेश शेट्टी और उनकी पूरी टीम को बधाई। 

राजेश शेट्टी के अलावा यहां डॉ सतीश शेट्टी, दिव्या सतीश शेट्टी, उमेश शेट्टी, हरिप्रसाद शेट्टी सहित उनकी माताजी वसंती तुंगा शेट्टी भी उपस्थित रहीं। गजराज राव ने कहा कि शेट्टी जी हमारे पड़ोसी हैं और कोविड के दौरान वैक्सिनेशन से लेकर तमाम इमरजेंसी हालात में इन्होंने सोसाइटी के लोगों की काफी हेल्प की थी। 

अब उन्होंने अंधेरी जुहू में 60 बेड वाला तुंगा अस्पताल खोला है, जो कम बजट में नई तकनीक और सुविधाएं मुहैया करवाएगा। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। डॉ राजेश शेट्टी ने कहा कि अस्पताल की इस शाखा में लेटेस्ट तकनीक और सुविधाएं होंगी, सर्जरी की ऐसी तकनीक होगी कि मरीज ऑपरेशन के दूसरे दिन घर जा सकता है। 

रोबोटिक सिस्टम भी हम अडॉप्ट करने वाले हैं, काफी सारे एडवांस सिस्टम यहां मौजूद होंगे। इसलिए यह अस्पताल अंधेरी, जुहू वर्सोवा लिंक रोड, विले पार्ले, लोखंडवाला सहित आसपास के इलाकों के लिए बेहतरीन है। दूसरे अस्पतालों की तुलना में काफी कम बजट में यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।"

तुंगा अस्पताल मुंबई का मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य सेवा केंद्र है। वर्ष 2001 में स्थापित, यह अस्पताल आज मुंबई के सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक है। यहाँ का ऑपरेशन थियेटर मरीजों को बेहतरीन स्तर की सफाई और संक्रमण फ्री माहौल देता है। 

सर्वोत्तम दर्जे की तकनीक और पेशेवर डॉक्टरों की टीम सभी रोगियों के लिए विश्व स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करती है। 120 बिस्तरों की क्षमता वाले मीरा रोड, 150 बिस्तरों वाले मलाड और 70 बेड वाले बोइसर में स्थापित, सभी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। अस्पताल की इमारत शानदार है, सीसीटीवी के साथ इलेक्ट्रॉनिक सिक्युरिटी सिस्टम और फायर मैनेजमेंट सिस्टम प्रदान करती है।

बेहतरीन चिकित्सा और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ से सुसज्जित, यह अस्पताल विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक विशिष्ट सेवाएं प्रदान करता है। जैसे यहां आपको बेहतरीन फिज़िशियन, दुर्घटना एवं आपातकाल, माँ और बच्चे की देखभाल, जेनरल एवं लैप्रोस्कोपी, नेत्र एवं ईएनटी, मस्तिष्क एवं रीढ़, प्लास्टिक सर्जरी, रेडियोलोजी, हड्डी रोग , कार्डियलजी,नेफ्रोलॉजी कैंसर, यूरोलॉजी, डायबिटीज और गैस्ट्रो से सम्बंधित बीमारियों का बेहतरीन इलाज होता है।

 

Tags: Manish Paul , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD