Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा द्वारा मुनक के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कामों का जायज़ा

बारिशों के कारण होते नुकसान से बचाव के लिए पंजाब सरकार पुख़्ता योजना बनाऐगी : अमन अरोड़ा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Aman Arora, Moonk, Barinder Goyal, Advocate Harpal Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुनक , 15 Jul 2023

Last updated on: Jul 15, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा द्वारा मुनक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके ज़िला प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे राहत कामों का जायज़ा लिया गया। इस मौके पर उनके साथ विधायक बरिन्दर गोयल भी उपस्थित थे।मंत्रियों ने लार्ड शिवा स्कूल, हमीरगढ़, जहाँ प्रशासन की तरफ से बचाव और तालमेल केंद्र स्थापित किया गया है, का दौरा किया। 

इसके बाद उनकी तरफ से फ़ौज की किश्ती के द्वारा बाढ़ प्रभावित नयागांव और होतीपुर गाँवों के डेरों/ ढाणियों का दौरा किया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ख़ुद प्रभावित इलाकों की स्थिति और राहत कामों के बारे पल पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, फ़ौज और एन.डी.आर.एफ. के जवानों के साथ किश्तियों के द्वारा गाँवों से संपर्क से टूट चुके घरों तक पहुँच की गई जहाँ लोगों ने पंजाब सरकार के राहत कामों पर संतोष जताया है। 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से खेतों, डेरों, गाँवों के लिए किश्तियों के द्वारा मदद पहुँचाने के लिए ज़ोन बना कर हर तरह की सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है जिसमें मैडीकल सहायता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से इस उद्देश्य के अंतर्गत फंड जारी किये जा चुके हैं और राज्य के हर प्रभावित नागरिक, घर, खेत और गाँव तक राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे पानी का स्तर घट रहा है, जिसके उपरांत प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कार्यवाही आरंभ की जायेगी और जल्द ही जनजीवन सामान्य होगा। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जल्दी ही पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन ऐसी पुख़्ता योजना तैयार की जायेगी जिससे हर साल बारिशों के दौरान आने वाली मुश्किलों का उपयुक्त हल हो सके। उन्होंने कहा कि जिस दिन की कुदरती आपदा आयी है उस दिन से ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन समूह मंत्री, हलका विधायक, प्रशासन, पुलिस, फ़ौज, एन.डी.आर.एफ के जवान इस आपदा से निपटने लिए संयुक्त तौर पर यत्नशील हैं। 

श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से आगामी तौर पर किये गए प्रयासों स्वरूप ही ड्रेनों की साफ़ सफ़ाई के पक्ष से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी गई परन्तु इस बार घग्गर में 752 फुट से पानी का स्तर ज़्यादा बढ़ जाने के कारण खतरे का कारण बना जबकि पहले यह 748 फुट पानी के स्तर पर ही टूट जाता था। 

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ से प्रभावित हिस्सों में राहत कार्य, बचाओ कार्य और पुनर्वास कामों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पिछली सरकारों ने ऐसीं कुदरती आपदाओं से निपटने के लिए योजनाबद्ध ढंग के साथ भविष्य को ध्यान में रखते हुये प्रयास किये होते तो आज ऐसी स्थिति पैदा न होती। इससे पहले कैबिनेट मंत्रियों ने हमीरगढ़ में स्थापित राहत केंद्र में जायज़ा लेते हुये प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की और दिशा-निर्देश जारी किये।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Aman Arora , Moonk , Barinder Goyal , Advocate Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD